Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

सीनियर एंकर पंकज भार्गव ने INDIA TV को कहा अलविदा!

INDIA TV से बड़ी खबर सामने आयी है. चैनल में बतौर एग्जीक्यूटिव एडिटर कार्यरत पंकज भार्गव ने संस्थान को अलविदा कह दिया है. सूत्रों की माने तो वे फिलहाल नोटिस पीरियड पर चल रहे हैं.

इनपुट है कि सीनियर एंकर पंकज जल्द ही किसी बड़े ग्रुप के साथ नई पारी की शुरुआत कर सकते हैं.

बता दें मीडिया इंडस्ट्री में पंकज भार्गव और उनकी एंकरिंग की एक अलग ही पहचान है. उन्होंने 1997 में करियर की शुरुआत AIR FM के साथ की थी. जिसके बाद डीडी नेशनल के लोकप्रिय शो सुबह-सवेरे ने पंकज भार्गव को नई पहचान दी.

वे लंबे समय तक IBN7(अब News18 इंडिया) के साथ जुड़े रहे और राजनीति, मनोरंजन, खेल, बॉलीवुड एंकरिंग में खासी चर्चा पायी.

इंडिया टीवी में बतौर प्राइम टाइम एंकर जिम्मेदारी निभा रहे पंकज अपनी live Reporting के लिए भी चर्चित रहे हैं. उनकी नेपाल में आए भूकंप, उत्तराखंड की प्राकृतिक त्रासदी, कुंभ कवरेज, मुंबई का आतंकी हमला, अन्ना हजारे का आंदोलन और बिहार सहित दिल्ली बाढ़ पर की गई लाइव रिपोर्टिंग ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन