Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

वरिष्ठ पत्रकार और चित्रकार के ए फ्रांसिस का निधन…

जाने माने पत्रकार, चित्रकार एवं ललित कला अकादमी के पूर्व अध्यक्ष के ए फ्रांसिस का निधन हो गया। वो पिछले कुछ दिनों से हृदय रोग से ग्रसित थे।

फ्रांसिस 76 साल के थे। वो अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फ्रांसिस का अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा।

बता दें कि फ्रांसिस ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 1970 के दशक में मलयाला मनोरमा से की। इसके बाद वो काफी समय तक दैनिक की कन्नूर इकाई से जुड़े रहे। लगभग 20 साल तक वो मनोरमा साप्ताहिक के संपादक के रूप ने कार्यरत रहे। दिसंबर 2021 में वो रिटायर हो चुके थे।

फ्रांसिस ने ललित कला अकादमी और केरल चित्रकला परिषद के अध्यक्ष पद का दायित्व भी संभाला । उनके निधन पर केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है l

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन