Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

वरिष्ठ महिला पत्रकार रचना ओबेरॉय ने सोलह साल बाद छोड़ा NDTV का साथ

नडीटीवी से खबर है कि यहां पिछले 16 वर्षों से कार्यरत रचना ओबेरॉय ने संस्थान को अलविदा कह दिया है. वे यहां एसोसिएट वाइस प्रेजिडेंट, (स्पेशल प्रोजेक्ट) का जिम्मा संभाल रही थीं.

NDTV से पहले रचना स्टार टीवी नेटवर्क, डिस्कवरी इंडिया और ईएसपीएन स्टार स्पोर्टस जैसे बड़े संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं.

उन्होंने एनडीटीवी के साथ जनता से जुड़े मुद्दों पर गहन काम किया था. कई अवार्ड्स भी जीते. इसके अलावा उन्हें एनडीटीवी के साथ अपने कार्यकाल में बेहतरीन योगदान के लिए पिछले महीने सम्मानित किया गया था.

अपनी विदाई के मौके पर उन्होंने कहा कि, “काम करने के लिहाज से एनडीटीवी बेहतर संस्थान है, मुझे खुशी है मैं इसका हिस्सा रही.” अपनी अगली पारी पर उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की. बस इतना कहा कि, “वह मीडिया में नए अवसरों की तलाश में हैं.”

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन