Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

पंजाब

नहीं रहे इंसाफ के हक में लड़ने वाले पत्रकार सरबजीत पंढेर!

बृज मोहन सिंह-

आप सभी सरबजीत पंढेर साब को पंजाब के एक सुलझे, इंसाफ के हक में लड़ने वाले पत्रकार के तौर पर जानते रहे, वो आज हमारे बीच नहीं रहे। लंबी बीमारी से लड़ते हुए वो इस दुनिया को छोड़ चले गए।

कई मौकों पर उनके साथ लोक सभा चुनाव और प्रधानमंत्री की जनसभाएं हमने साथ में कवर की।
तभी टीवी का दौर इस तरह नहीं था, इसलिए हमें बहुत कम समय में तय करना होता था कि खबर की लीड क्या होगी। कौन सा एंगल बिकेगा।

पंढेर साब उस समय द हिंदू अखबार के ब्यूरो चीफ थे। मेरे एनडीटीवी में शुरुवाती दिन थे।

एक दौर था कि जब पंजाब में पत्रकारों के ऊपर बहुत से बेसिर पैर के मुकदमें हो रहे थे, हम लोगों ने मिलकर जिलावार सरकार का विरोध करवाया।

मुझे याद है एक पत्रकार साथी के खिलाफ जालंधर में मामले दर्ज हुए थे। हमने मुख्यमंत्री बादल साब के सलाहकार हरचरन बैंस साब, दलजीत चीमा साब और अधिकारियों के साथ मिलकर मुद्दा सुलझाया। कई मौकों पर सरबजीत भाई साथ खड़े हुए।

सेक्टर 17 चंडीगढ़ में सभी जगहों से पत्रकारों को बुलाकर हमने विरोध किया। जब भी मौका हुआ पंढेर साब सबके साथ खड़े मिले। एक सहृदय व्यक्तित्व के स्वामी, सरबजीत भाई को नमन। चंडीगढ़ के एक पुराने साथी और एक बड़े भाई को खोने का गम ताउम्र रहेगा।

बलजीत बल्ली-

Senior journalist Sarbjit Pandher is no more

ਸ਼ੋਕ-ਸੁਨੇਹਾ:ਬੇਹੱਦ ਅਫਸੋਸ ਵਾਲੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਹੈ ਕਿ ਸਾਡੇ ਬਹੁਤ ਹੀ ਨਿੱਘੇ ਤੇ ਪਿਆਰੇ ਸਾਥੀ ਸੀਨੀਅਰ ਪੱਤਰਕਾਰ ਸਰਬਜੀਤ ਪੰਧੇਰ ਦੇ ਨਹੀਂ ਰਹੇ.

ਉਹ ਨਾ ਮੁਰਾਦ ਬਿਮਾਰੀ ਕੈਂਸਰ ਦਾ ਸ਼ਿਕਾਰ ਸਨ .ਮੈਂ ਤੇ ਮੇਰੇ ਅਦਾਰੇ ਬਾਬੂਸ਼ਾਹੀ ਦੀ ਸਾਰੀ ਟੀਮ ਡੂੰਘਾ ਦੁੱਖ ਪ੍ਰਗਟ ਕਰਦੇ ਹਾਂ ਤੇ ਪੰਧੇਰ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਹਮਦਰਦੀ ਜਾਹਿਰ ਕਰਦੇ ਹਾਂ

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन