Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

रंगदारी मांगने वाले दो पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज, देखें वीडियो, पढ़ें FIR

सहारनपुर। खुद को पत्रकार बताकर रंगदारी मांगने वाले दो लोगों पर पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों के नाम सादाब चौधरी और इमरान बताए गए हैं।

शिकायत के मुताबिक दोनों ने पीड़िता से 20 हज़ार रुपये की मांग की थी। इतना ही नहीं, जबरन वीडियो बनाकर वायरल करने और हाथापाई करने का भी आरोप लगा है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों के खिलाफ कड़ी धाराओं में केस दर्ज किया है।

इससे पहले, तीन दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें सादाब चौधरी पीड़िता से माफी मांगते दिखाई दिए थे। उस समय भी उन्होंने खुद को पत्रकार बताते हुए विवाद से बचने की कोशिश की थी।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों आरोपियों की गतिविधियों से जुड़े अन्य पहलुओं की भी छानबीन की जा रही है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन