Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

माइक्रोसॉफ्ट से इंडिया टुडे पहुंचे शैलेश शेखर, कली पुरी को करेंगे रिपोर्ट!

डिजिटल बिजनेस के अनुभवी और 11 साल तक माइक्रोसॉफ्ट में कार्यरत रहे शैलेश शेखर को इंडिया टुडे में नियुक्ति मिली है. इंडिया टुडे के साथ उनकी यह दूसरी पारी है.

बतौर चीफ सिनर्जी ऑफिसर शैलेश इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन और एग्जीक्यूटिव एडिटर इन चीफ कली पुरी को रिपोर्ट करेंगे. वह इससे पहले इंडिया टुडे में सीओओ और एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं.

शैलेश शेखर ने हाल ही में एशिया पैसिफिक क्षेत्र के 13 देशों और 10 लैंग्वेज में माइक्रोसॉफ्ट स्टार्ट बिजनेस का नेतृत्व किया है. पिछले दो दशक में उन्होंने भारत में कई दिग्गज मीडिया कंपनियों के डिजिटल बिजनेस को संभालने का अनुभव हासिल किया है.

इंडिया टुडे और माइक्रोसॉफ्ट के अलावा वह एचटी मीडिया ग्रुप और बेनेट कोलमैन कंपनी लिमिटेड के लिए भी काम कर चुके हैं.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन