Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

स्वतंत्रता का असल कार्टून : नेहरू और इंदिरा पर शंकर के इस व्यंग्यचित्र ने क्रांति मचा दी थी!

सत्येंद्र पीएस-

शंकर पिल्लै बहुत बड़े व्यंग्य चित्रकार थे। उनके कार्टून पूरी दुनिया में फेमस हैं। उन्हें जवाहरलाल नेहरू के मित्र के रूप में भी जाना जाता है।

अगर आपको याद आ रहा हो तो ध्यान करें। शंकर के एक कार्टून में डॉ भीमराव अंबेडकर एक कछुए पर बैठे हुए हैं और पीछे खड़े नेहरू उस कछुए को हंटर से मार रहे हैं। अंबेडकर को पसीने छूट रहे हैं। उस पर बड़ी क्रांति मच गई थी कि शंकर ने इसलिए नेहरू को हंटर मारते दिखा दिया क्योंकि अम्बेडकर दलित थे!

खैर…इस कार्टून में शंकर ने इंदिरा गांधी को गधी दिखाया है। सम्भवतः Every Dog has its day.. पर यह कार्टून शंकर ने बनाया था, जब इंदिरा गांधी को जनांदोलन के बाद रिप्लेस कर दिया गया था। कार्टून का अध्ययन करने वाले इसे बेहतर बता पाएंगे। मुझे इसके बारे में बहुत जानकारी नहीं है।

स्वतंत्रता का यही मतलब होता है। इंदिरा गांधी जैसी ताकतवर महिला को गधी दिखा दिया। आज आप जो इंज्वाय कर रहे हैं, लम्पटगीरी है, स्वतंत्रता नहीं।

विभाजन के बाद दंगे हो रहे थे। एक विस्थापन कैम्प में रह रही महिला ने जवाहर लाल नेहरू का कॉलर पकड़ लिया और पूछा कि यही स्वतंत्रता है? जवाहर लाल ने कहा था कि यही स्वतंत्रता है कि आप प्रधानमंत्री की कॉलर पकड़ सकें।

आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। हमारी स्वतंत्रता बची रहे, इसकी कवायद हमेशा करते रहना है, वरना भारत का इतिहास रहा है कि यहां के नागरिकों को कोई न कोई गुलाम बना ही लेता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन