Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

शरत भट्टतिरिपाड, दानिश खान और सीमा कामथ के बारे में सूचनाएं!

शरत भट्टतिरिपाड ने HT मीडिया से 17 साल पुरानी पारी को अलविदा कहा

सीनियर रेडियो प्रोफेशनल शरत भट्टतिरिपाड ने एचटी मीडिया लिमिटेड में 17 वर्षों की लम्बी पारी समाप्त कर दी है। वह फीवर रेडियो नेटवर्क में हेड ऑफ कंटेंट के रूप में काम कर रहे थे। हालांकि, नौकरी छोड़ने के बावजूद वह अपने चर्चित ऑन-एयर शो—‘Bharat Positive’ और ‘Beyond the Boundary’ (क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के साथ) से श्रोताओं से जुड़े रहेंगे।

शरत पिछले दो दशकों से रेडियो उद्योग की एक मजबूत पहचान रहे हैं और फीवर नेटवर्क की कंटेंट रणनीति को सुदृढ़ करने तथा कई ब्रांड प्रॉपर्टीज को सफल बनाने में अहम भूमिका निभा चुके हैं।


दानिश खान SPNI से हटने की तैयारी में, कंपनी ने किया इनकार

मनोरंजन और डिजिटल कंटेंट जगत के जाने-माने नाम दानिश खान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों का दावा है कि उन्होंने सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (SPNI) में अपने पद से हटने का निर्णय लिया है।

सूत्रों के मुताबिक, वह कंपनी छोड़ने के बावजूद मार्च 2026 तक सोनी ग्रुप से जुड़े रहेंगे, ताकि डिजिटल और प्रोडक्शन विभागों में उनकी भूमिकाओं का सुचारू ट्रांजिशन हो सके।

हालांकि, इस दावे को SPNI की प्रवक्ता ने खारिज कर दिया है।


सीमा कामथ JioStar की नई एसोसिएट डायरेक्टर (मार्केटिंग कम्युनिकेशंस)

‘जियोस्टार’ ने सीमा कामथ को एसोसिएट डायरेक्टर—मार्केटिंग कम्युनिकेशंस नियुक्त किया है। सीमा ने इसकी जानकारी लिंक्डइन पोस्ट के जरिए साझा की।

जियोस्टार से पहले वह करीब चार साल तक Disney+ Hotstar में मार्केटिंग कम्युनिकेशंस मैनेजर के रूप में कार्यरत थीं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन