Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

जी न्यूज़ छोड़कर न्यूज़24 से इस पद पर जुड़े शारिकुल होदा

सीनियर जर्नलिस्ट शारिकुल होदा उर्फ शारिक ने हाल ही में ज़ी मीडिया को अलविदा कह दिया था, अब न्यूज़ 24 से जुड़ चुके हैं. वो इस मीडिया ऑर्गेनाइजेशन के डिजिटल विंग में मुख्य रूप से स्पोर्ट्स डेस्क की जिम्मेदारी संभालेंगे, हालांकि जरूरत पड़ने पर वो बाकी सेक्शन भी देख सकते हैं. उन्हें उम्मीद है कि ज़ीन्यूज़डॉटकॉम का उनका 6 साल का तजुर्बा उनके लिए काफी काम आएगा.

जी मीडिया क्यों छोड़ा?
शारिकुल 2019 में ज़ी मीडिया के इंग्लिश चैनल WION से जुड़े थे, लेकिन कुछ महीनों बाद ही उन्हें ज़ीन्यूज़डॉटकॉम के स्पोर्ट्स डेस्क को लीड करने का मौका मिला. बाद में उन्होंने हेल्थ, लाइफस्टाइल, ट्रैवल और रिलेशनशिप सेक्शन को भी लीड किया. न्यूज की अच्छी समझ होने के कारण वो अक्सर नेशनल और इंटरनेशनल खबरें भी लिखते थे. शारिक बताते हैं कि बेहतर मौके के लिए उन्होंने ज़ी न्यूज़ छोड़ा है. हालांकि उनके लिए ऐसा करना बेहद इमोशनल फैसला था.

अब तक का सफर
शारिकुल ने अपने मीडिया करियर की शुरुआत 2008 में दूरदर्शन (DD National) से बतौर इंटर्न की थी. बाद में उन्हें दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, स्पोर्ट्सकीड़ा, न्यूज़ 24 और WION जैसे नामी मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में अपनी सेवाएं देने का मौका मिला. वो न्यूज पेपर और टीवी में काम कर चुके हैं, लेकिन अब उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म को अपने करियर के तौर पर चुन लिया है.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन