Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में PTI के प्रोड्यूसर का मोबाइल छीन ले गए स्कूटी सवार, FIR दर्ज

गाजियाबाद/नोएडा। NCR में लूट और स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामले में प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) के प्रोड्यूसर शशांक गौड़ का मोबाइल फोन गाजियाबाद के वैशाली मेट्रो स्टेशन के पास दो अज्ञात स्कूटी सवार बदमाश छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, दो अज्ञात स्कूटी सवार बदमाश अचानक वहां पहुंचे और झपट्टा मारकर मोबाइल लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शशांक की तहरीर पर FIR दर्ज कर ली है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

यह घटना NCR क्षेत्र में बढ़ती स्नैचिंग और लूट की वारदातों को एक बार फिर उजागर करती है। इससे पहले नोएडा में PTI के पूर्व संपादक वी.एस. चंद्रशेखर पर तीन अज्ञात बदमाशों ने हमला कर उनकी सोने की चेन छीन ली थी। चेन की कीमत लगभग ₹1.50 लाख बताई जा रही है।

लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने NCR में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर बदमाशों की तलाश कर रही है।

पढ़ें एफआईआर…

पीटीआई के संपादक से लूट की घटना पढ़ें…

पीटीआई के पूर्व संपादक से नोएडा सेक्टर 62 में 1.5 लाख की गोल्ड चेन लूट ले गए बदमाश

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन