Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

विश्वगुरु की नाक के नीचे शेख हसीना चीन को सौंप आई बांग्लादेश में मिला प्राकृतिक गैस भंडार!

सौमित्र रॉय-

ये विस्फोटक जानकारी है। बांग्लादेश के समुद्र में प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार मिला है। इससे भी खतरनाक बात यह कि अपदस्थ पीएम शेख हसीना चीन के साथ इस गैस के उत्पादन का समझौता कर चुकी हैं।

समझौता हसीना सत्ता की कीमत पर हुआ है। यानी चीन को गैस चाहिए और हसीना को रिटायरमेंट के बाद मौत तक शानदार जिंदगी। भारत के महामानव की नाक के नीचे चीन ने इस खजाने को ढूंढा।

अभी तक म्यांमार के पश्चिमी तट से चीन प्राकृतिक गैस पाइप लाइन के जरिए यून्नान तक लाता है। इससे भी बड़ा भंडार बांग्लादेश में मिला है। अब चीन को सिर्फ पाइप लाइन आगे बढ़ानी है।

बांग्लादेश ने इस साल मई में बंगाल की खाड़ी के 24 ब्लॉक्स में तेल और गैस की खुदाई के लिए अंतरराष्ट्रीय टेंडर बुलवाए थे।

भारत की ओएनजीसी, क्नूक और अमेरिकी एक्सएक्सऑन ने भी टेंडर भरे। फिर 11 जुलाई को हसीना ने चीन से रणनीतिक समझौता कर लिया, जिसमें किसी भी बाहरी खतरे से सुरक्षा की बात है। इसी समझौते में बांग्लादेश के बदले चीन को उसकी कंपनी क्नूक को गैस उत्पादन का ठेका देने की बात है।

यानी ओएनजीसी और अमेरिकी एक्सॉन मोबिल को बाहर कर यह समझौता किया गया है। इसके तहत सेंट मार्टिन द्वीप पर चीन अपना बेस बनाकर गैस खोदेगा। यानी उत्तरी बंगाल से मलक्का जलडमरू मध्य तक चीन का कब्जा होगा।

अब भारतीय विश्वगुरु अमेरिका की ओर दीन–हीन दृष्टि से ताक रहा है। सीआईए ने हसीना को भारत में रहने और अपने देश वापस लौटने की राह ताकने को कहा है। कुल मिलाकर अब यह चीन और अमेरिका की जंग है, जिसमें चीन का पैसा पाकिस्तान से जाकर बांग्लादेशी छात्रों तक पहुंच रहा है, जो देश को इस्लामिक कट्टरपंथ की ओर धकेल रहे हैं।

अगर चीन का मंसूबा पूरा नहीं होता तो पूर्वी लद्दाख में दिसंबर अंत तक चीन का परोक्ष हमला तय मानें। फिर भारत के बांग्लादेश होने में देर नहीं लगेगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन