Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

रसूखदार महिला को पेपर लीक करा रहे हैं प्रोफेसर साहब लोग, सुनें आडियो

लखनऊ विवि में पेपर लीक का मामला… सुनें नीचे दिया गया ऑडियो… इसमें प्रोफेसरों से बातचीत है. इसमें ऋचा मिश्र एक प्रोफेसर को थैंक्यू बोल रही हैं… लखनऊ विश्वविद्यालय की लॉ विभाग की परीक्षार्थी डॉक्टर ऋचा मिश्रा (हिन्द कालेज की संचालिका) और विश्वविद्यालय के प्रोफेसर आर के सिंह, अशोक सोनकर आदि शिक्षकों के बीच हुई बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है.

इसमें ऋचा मिश्रा परीक्षा में आने वाले प्रश्नों के बारे में जानकारी मांग रही है और प्रोफेसर लोग इत्मीनान से पेपर लीक कर रहे हैं. एक ऑडियो में तो परीक्षा केन्द्र पर अलग बैठाने के लिए पैसा ऑफर किया गया है. कुल सात ऑडियो क्लिप वायरल हुए हैं. आडियो में परीक्षार्थी ऋचा मिश्रा ने दावा किया है कि वह शेखर हास्पिटल की संचालिका हैं. ऋचा के अनुसार पेपर में वही आया जो प्रोफेसर ने बताया…

इस प्रकरण में कई शिक्षकों / कर्मचारियों पर गाज गिरी है… इस मामले में आल इंडिया स्टूडेन्ट्स एसोसिएशन (AISA) ने तगड़ा विरोध जताया है… AISA ने मामले की उच्च स्तरीय जाँच की मांग की है…

डा. ऋृचा और लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर के बीच बातचीत के आडियो में लड़की पेपर आउट करने के लिए रिक्वेस्ट कर रही हैं…. लड़की बार बार कॉल पर समझा रही है कि वीसी अपने घर के हैं… दूसरी ओर से आ रही आवाज में लड़की को नकल कर पास कराने का पूरा भरोसा दिया जा रहा है…

अब सुनें ये आडियो रिकार्डिंग, जिन्हें यहां कंपाइल करके दिया जा रहा है-

https://youtu.be/y2rV0fs3LMw

लविवि के कुलपति एसके शुक्ला ने प्रोफेसर आर के सिंह और अशोक सोनकर को सस्पेंड कर दिया है. सिटी कॉलेज पर 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है. एलएलबी 3 सेमेस्टर के सभी एग्जाम कैंसल कर दिए हैं.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन