Connect with us

Hi, what are you looking for?

वेब-सिनेमा

ईडी की छापेमारी के बाद भी नहीं बदले शेखर सुमन के तेवर, देखें वीडियो

जिस कारोबारी से जुड़े मामले में पूरे दिन प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई चर्चा में रही, उसी दिन शाम को शेखर सुमन अपने यूट्यूब शो में पहले की तरह सत्ता, खासकर भाजपा पर व्यंग्य और तीखे सवाल उठाते नजर आए।

इससे यह संदेश जाता है कि ईडी की कार्रवाई के बावजूद उन्होंने अपने कार्यक्रम की शैली या राजनीतिक टिप्पणियों में कोई नरमी नहीं दिखाई। कम से कम सार्वजनिक तौर पर तो उनके तेवर पहले जैसे ही दिखाई दे रहे हैं।


https://x.com/vijaysingh_law/status/2075650185464791095?s=46

बता दें कि “शेखर टुनाइट” वरिष्ठ अभिनेता और टीवी हस्ती शेखर सुमन द्वारा होस्ट किया जाने वाला एक व्यंग्यात्मक (सटायर) यूट्यूब टॉक शो है। अपनी तीखी हाजिरजवाबी, बेबाक बातचीत और राजनीतिक टिप्पणियों के लिए मशहूर इस शो में मनोज बाजपेयी, नितिन गडकरी और गिप्पी ग्रेवाल जैसी कई प्रमुख हस्तियां शामिल हो चुकी हैं।

यह शो शेखर सुमन के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर प्रसारित होता। 25 मार्च 2026 को अस्तित्व में आए इस चैनल में अब तक 135 वीडियो अपलोड हो चुके हैं। और लगभग 4 लाख 8 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं।

Related News…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Khushdeep Sehgal

    July 11, 2026 at 6:34 pm

    येप्रोग्राम छापों से पहले रिकॉर्ड हो चुका था. ऐसे शो के लिए एडवांस में 2-3 रिकॉर्डिंग रखी जाती हैं. 2-3 हफ्ते बाद प्रोड्यूसर पर छापों के असर का पता चलेगा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन