Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दैनिक भास्कर से वरिष्ठ पत्रकार शेषमणि त्रिपाठी सेवामुक्त हुए!

विनय चतुर्वेदी-

बड़े भाई शेषमणि त्रिपाठी आज रिटायर हो गये। पत्रकारिता के ‘कबीर’ शेषमणि जी अपनी बेवाकी के लिए विख्यात हैं। हमलोग 15 वर्षों तक साथ रहे।

न्यूज रूम में आपकी कमी खलेगी बड़े भाई… स्वस्थ, मस्त और चकाचक रहें।

नीचे कुछ अन्य प्रतिक्रियाएं भी पढ़ें…


एमसी चौधरी-

पत्रकार वो लौह-पुरुष हैं जो शीशे से पत्थर को तोड़ते हैं. इस समय बेबाक, निर्भय और दृढ़ चाणक्य प्रतिज्ञा वाले जनर्लिस्ट की भारी कमी देश में चल रही हैं क्योंकि बयार के विपरीत चलने की कुव्वत अब किसी पत्रकार में देखने को कम ही मिलती है

तत्कालीन हिन्दुस्तान बेतिया में कभी एक जाबाँज पत्रकार आदरणीय विनय भईया लिखते थे, शासन-प्रशासन के अन्याय के विरुद्ध मुट्ठी भींच कलम चलाते थे बाद में दैनिक भास्कर के लिए राँची चले गए और हमलोग भी रेल-सेवा की राह पकड़ लिए.

लेकिन आज भी चंपारणवासी उनकी विस्फोटक वापसी के लिए पलक बिछाए हैं।

मनोज दुबे-

शेषमणि जी को आगे की भावी जीवन सुखमय बीते इसी कामना के साथ अनंत शुभकामनाएं एवं हार्दिक बधाई, साथ ही उनके सेवा काल को हमेशा याद किया जाएगा।

राकेश अरोड़ा-

बड़े भाई शेषमणि त्रिपाठी जी की रिटायरमेंट पर मैं उन्हें ‘रेस्टेटमेंट’ की शुभकामनाएं देता हूँ। अब वे अपने जीवन के नए पेज पर खुशियों के साथ आगे बढ़ें।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन