Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

शिकारपुर से छात्र नेता जियाउर्रहमान होंगे कांग्रेस प्रत्याशी

बुलंदशहर । 2022 विधानसभा चुनाव का शोर चरम पर है । कांग्रेस ने शिकारपुर विधानसभा सीट से युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और यूपी की छात्र -युवा राजनीति के चर्चित चेहरे जियाउर्रहमान को विधायक प्रत्याशी घोषित किया है।

जियाउर्रहमान को टिकट की घोषणा से शिकारपुर विधानसभा में खुशी की लहर है। तहसील शिकारपुर के गांव नारऊ निवासी जियाउर्रहमान पेशे से अधिवक्ता हैं और एक दशक तक पश्चिमी यूपी की छात्र और युवा राजनीति में सक्रिय रहे हैं । वर्तमान में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान की जिले के युवाओं में अच्छी पकड़ है । बीते माह छतारी में हजारों युवाओं और किसानो की पंचायत कर जियाउर्रहमान ने राजनैतिक विश्लेषकों को हैरत में डाल दिया था। जियाउर्रहमान को टिकट मिलने से युवा कांग्रेसियों और क्षेत्र के लोगो में खुशी की लहर है।

शिकारपुर से कांग्रेस के विधायक प्रत्याशी जियाउर्रहमान एडवोकेट ने कांग्रेस नेतृत्व और प्रियंका गांधी का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि युवा, किसान, गरीब और महिलाएं मिलकर शिकारपुर से BJP का सफाया करेंगी और अनिल शर्मा को हैसियत दिखाएंगे । उन्होंने कहा कि विधानसभा में सरकारी डिग्री कालेज, औद्योगिक इकाइयों की स्थापना और थाने व तहसील स्तर पर आम आदमी की त्वरित सुनवाई और न्याय उनकी पहली प्राथमिकता हैं । उन्होंने कहा कि पहासू, छतारी, शिकारपुर, अहमदगढ़ क्षेत्र के लोग इस बार जाति-धर्म की राजनीति को आइना दिखाएंगे और अपनी लीडरशिप खड़ी करेंगे ।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन