Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पत्रकार शिशिर, सोनू सिंह और पुष्कल श्रीवास्तव के बारे में सूचनाएं!

नई दिल्ली: Zee News में बतौर शिफ्ट इंचार्ज की जिम्मेदारी संभाल रहे पत्रकार शिशिर ने चैनल को अलविदा कह दिया है। जानकारी के मुताबिक, शिशिर जल्द ही एनडीटीवी इंडिया के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत करने वाले हैं।

शिशिर ने Zee News से पहले रिपब्लिक भारत में इवनिंग और मॉर्निंग शिफ्ट इंचार्ज के तौर पर काम किया था। लाइव ब्रेकिंग कवरेज और न्यूज़ लीड मैनेजमेंट में उनकी पकड़ मजबूत रही है। उनके काम करने के अंदाज़ ने हमेशा उन्हें टीम में अलग पहचान दिलाई।


वहीं, दूसरी खबर Times Now Navbharat से आ रही है, जहां चैनल के फाउंडिंग मेंबर और वरिष्ठ पत्रकार सोनू सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। खबर है कि वे जल्द ही एक बड़े नेशनल न्यूज़ चैनल से जुड़ने जा रहे हैं।

सोनू सिंह ने चार साल से अधिक समय तक टाइम्स नाउ नवभारत में अहम भूमिका निभाई और चैनल की मजबूत संपादकीय टीम का हिस्सा रहे। उन्होंने मॉर्निंग और नाइट, दोनों शिफ्ट्स में ज़िम्मेदारी संभाली। खासकर मॉर्निंग शिफ्ट के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरें ब्रेक कीं, जिनसे संपादकीय टीम में उनका भरोसा और भी मजबूत हुआ।

टाइम्स नाउ नवभारत से पहले सोनू सिंह न्यूज़18 इंडिया के चर्चित शो ‘सौ बात की एक बात’ से जुड़े रहे। इसके अलावा वे इंडिया टीवी, न्यूज़24 और न्यूज़ एक्सप्रेस जैसे प्रतिष्ठित चैनलों में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।


भोपाल/लखनऊ: मध्य प्रदेश स्थित टीवी24 न्यूज चैनल प्रबंधन ने उत्तर प्रदेश के लिए वरिष्ठ पत्रकार पुक्कल श्रीवास्तव को नई ज़िम्मेदारी सौंपी है। उन्हें चैनल का स्टेट हेड (उत्तर प्रदेश) नियुक्त किया गया है।

टीवी24 चैनल का प्रसारण टाटा स्काई सहित कई प्रमुख प्लेटफॉर्म्स पर होता है। पुक्कल श्रीवास्तव को यह ज़िम्मेदारी उनके लंबे अनुभव और उत्कृष्ट पत्रकारिता को देखते हुए दी गई है। इससे पहले पुक्कल श्रीवास्तव कई नेशनल और रीजनल चैनलों में अहम पदों पर काम कर चुके हैं और वहां बड़ी ज़िम्मेदारियाँ निभा चुके हैं।

उत्तर प्रदेश की पत्रकारिता में पुक्कल श्रीवास्तव एक चर्चित नाम हैं। इससे पहले वे जयपुर से प्रसारित सच बेधड़क न्यूज चैनल में संपादक (यूपी हेड) के तौर पर कार्यरत रहे, जहां उन्होंने संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और टीम बनाकर वर्षों तक सफलतापूर्वक कार्य किया।

उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम और कई मंत्रियों के इंटरव्यू भी किए हैं। यूपी की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक समझ के कारण उन्हें प्रदेश के अनुभवी पत्रकारों में गिना जाता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन