Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

न्यूज 24 MP-CG से गये शुभम सिंह अब NDTV पर दिखेंगे

युवा एंकर शुभम सिंह ने NDTV से नई पारी की शुरुआत की है। इससे पहले वे न्यूज़ 24 को अपनी सेवाएं दे रहे थे. एमपी स्थित नर्मदापुरम के इटारसी में जन्में शुभम ने अपने करियर की शुरुआत इटारसी के लोकल चैनल ACN न्यूज से की थी। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के नोएडा परिसर से ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान, वे प्राइम न्यूज से जुड़े।

इसके बाद टीवी एंकरिंग की लकीर पकड़े शुभम ने APN न्यूज, सहारा समय, इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित चैनलों में एंकर/रिपोर्टर के पद पर अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया। शुभम न्यूज 24 MP-CG में सीनियर एंकर के रुप में काम कर रहें थे। जिसके बाद अब वे NDTV की स्क्रीन पर नज़र आएंगे.

राजनीतिक खबरों और चुनावी गतिविधियों में रुचि रखने वाले शुभम, मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव-2018, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020, दिल्ली दंगे, धारा 370, राम मंदिर, तीन तलाक, निर्भया कांड का फैसला, कोरोना, बाढ़ जैसे गंभीर मुद्दों पर रिपोर्टिंग कर चुके हैं। ग्राउंड रिेपोर्टिंग के साथ ही स्टूडियो में शुभम की भाषा पर पकड़ उनकी न्यूज एंकरिंग को धारदार बनाती है। समाचारों के सटीक और आसान शब्दों में विश्लेषण से शुभम ने पत्रकारिता जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन