Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अमर उजाला से इस्तीफा देकर इस अखबार में सीनियर सब एडिटर बने श्याम जी

लखनऊ। युवा पत्रकार श्याम जी को लेकर खबर है कि उन्होंने अमर उजाला से रिजाइन कर दिया है। श्याम ने नई पारी लखनऊ दैनिक भास्कर से शुरू की है। उन्होंने यहां सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यभार संभाला है।

श्याम जी डिजिटल मीडिया में साढ़े तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं। उन्होंने फरवरी 2022 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से अपनी पत्रकारिता की शुरुआत की थी।

25 वर्षीय श्याम जी उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के रहने वाले हैं। अपनी प्रतिबद्धता और काम के प्रति समर्पण के चलते उन्होंने कम समय में डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाई है।

नए संस्थान में उनकी यह नई शुरुआत उन्हें और अधिक ऊंचाइयों की ओर ले जाए—ऐसी शुभकामनाएं मीडिया जगत से मिल रही हैं।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन