Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पत्रकार को धमका रहा था एसआई, अवैध खनन में रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार!

पत्रकार की शिकायत पर एंटी करप्शन का एक्शन

मिर्जापुर | उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। थाना जिगना में तैनात उपनिरीक्षक शकील अहमद को एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

पत्रकार की शिकायत पर हुई कार्रवाई

दरअसल, यह मामला एक पत्रकार से जुड़ा है। प्रमोद कुमार सिंह, जो एक दैनिक अखबार के जिला संवाददाता हैं, उन्होंने एंटी करप्शन टीम को शिकायत दी थी कि उपनिरीक्षक शकील अहमद उन्हें पांच हजार रुपये की रिश्वत देने के लिए दबाव बना रहे हैं और रकम न देने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।

शिकायत के बाद एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई और शनिवार शाम करीब 5 बजे जिगना थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित एक कमरे में, जहां उपनिरीक्षक ठहरे हुए थे, उन्हें रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। सत्यापन के लिए उनके हाथ धुलवाए गए, जिसमें रिश्वत लेने की पुष्टि होने पर उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।

अवैध खनन से जुड़ा मामला

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला गोगांव गांव के कछूआ सेंचुरी क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन से जुड़ा हुआ है। इससे पहले, खनन विभाग ने एक नामजद समेत 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक बालू लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की थी। इस मामले में ट्रैक्टर चालक को जेल भेजा गया था।

पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

एंटी करप्शन टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। फिलहाल, उपनिरीक्षक शकील अहमद को गिरफ्तार कर आगे की विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन