Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

सिसोदिया ने मोदी को ललकारा- ‘आपकी सारी रेड फेल हो गयी, मैं खुलेआम दिल्ली में घूम रहा हूँ, बताइए कहाँ आना है’

मनीष सिसोदिया-

आपकी सारी रेड फेल हो गयी, कुछ नहीं मिला, एक पैसे की हेरा फेरी नहीं मिली, अब आपने लुक आउट नोटिस जारी किया है कि मनीष सिसोदिया मिल नहीं रहा। ये क्या नौटंकी है मोदी जी?
मैं खुलेआम दिल्ली में घूम रहा हूँ, बताइए कहाँ आना है? आपको मैं मिल नहीं रहा?

दरअसल इनका मुद्दा भ्रष्टाचार है ही नहीं…

अगर मुद्दा शराब माफिया का भ्रष्टाचार रोकना होता तो सबसे पहले CBI की रेड गुजरात में होती, जहा गुजरात सरकार की 10,000 करोड़ की एक्साइज चोरी हो रही है और ये चोरी यही लोग करा रहे है।

अगर इनका मुद्दा भ्रष्टाचार होता तो जांच 14,000 करोड़ रुपए के उस घोटाले की हो रही होती जो बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे बनाने में किया गया, जो प्रधानमंत्री जी के उद्घाटन करने के 5 दिन के अंदर ही ज़मीन में धंस गया।

अगर इनका मुद्दा भ्रष्टाचार होता, तो CBI की रेड वहा होती।

लेकिन इनकी परेशानी भ्रष्टाचार है ही नही, इनकी परेशानी है Arvind Kejriwal जी, जिनके बारे में आज देशभर में चर्चा हो रही है, कि 2024 में एक मौका केजरीवाल को दिया जाए।

इसलिए, झूठे आरोप में केजरीवाल जी के शिक्षा मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को जेल में डालने का षड्यंत्र रचा जा रहा है।

इनका मुद्दा भ्रष्टाचार है ही नही, इनका मुद्दा है Arvind Kejriwal जी को रोकना।

ये कितनी भी कोशिश कर ले, कितने भी षड्यंत्र रच ले, 2024 का चुनाव नरेंद्र मोदी जी और अरविंद केजरीवाल जी के बीच ही होगा।


जिस एक्साइज पॉलिसी के नाम पर इन्होंने मेरे घर CBI की रेड कराई, वो एक्साइज पॉलिसी देश की सबसे शानदार एक्साइज पॉलिसी है।

अगर इन्होंने एक्साइज पॉलिसी के लागू होने के ठीक 48 घंटे पहले LG से उनका निर्णय न बदलवाया होता, तो इससे हर साल दिल्ली सरकार को 10,000 करोड़ का राजस्व मिलता।


सीबीआई आई है. उनका स्वागत है. हम कट्टर ईमानदार हैं . लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं.

बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो अच्छा काम करता है उसे इसी तरह परेशान किया जाता है. इसीलिए हमारा देश अभी तक नम्बर-1 नहीं बन पाया.

हम सीबीआई का स्वागत करते हैं. जाँच में पूरा सहयोग देंगे ताकि सच जल्द सामने आ सके. अभी तक मुझ पर कई केस किए लेकिन कुछ नहीं निकला. इसमें भी कुछ नहीं निकलेगा. देश में अच्छी शिक्षा के लिए मेरा काम रोका नहीं जा सकता.

ये लोग दिल्ली की शिक्षा और स्वास्थ्य के शानदार काम से परेशान हैं. इसीलिए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और शिक्षा मंत्री को पकड़ा है ताकि शिक्षा स्वास्थ्य के अच्छे काम रोके जा सकें.

हम दोनों के ऊपर झूँठे आरोप हैं. कोर्ट में सच सामने आ जाएगा.

मुझे तुम्हारी साज़िशें तोड़ न सकेंगी. मैंने दिल्ली के लाखों बच्चों के लिए ये स्कूल बनाए है,

लाखों बच्चों की ज़िंदगी में आई मुस्कान मेरी ताक़त है. तुम्हारा इरादा मुझे तोड़ने का है.


Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन