Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

20,000 का मानव कंकाल 45 लाख में! यूपी में बड़ा घोटाला, जांच की मांग

लखनऊ | आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने यूपी के मेडिकल कॉलेजों में उपकरण और फर्नीचर की खरीद में भारी घोटाले के संबंध में जांच की मांग की है.

मुख्यमंत्री को भेजी अपनी शिकायत में उन्होंने कहा है कि उन्हें प्राप्त चिकित्सा शिक्षा अनुभाग-3 के पत्र दिनांक 3 जनवरी 2024 के अनुसार 14 नए मेडिकल कॉलेज के लिए 82 उपकरण और फर्नीचर के खरीद हेतु 124.218 करोड रुपए की धनराशि दी गई.

इस खरीद में प्रत्येक आइटम का जो रेट निर्धारित किया गया, वह उसके बाजारू मूल्य से काफी अधिक है. जो आर्टिकुलेटेड स्केलेटन सेट अर्थात संपूर्ण मानव कंकाल 15 से 25 हजार में बताया गया, वह 45 लाख रुपए में खरीदा गया. इसी प्रकार 25 से 55 हजार का इमरजेंसी ट्रॉली 4 लाख में और 55-60 हजार का आईसीयू बेड 1.35 लाख में खरीदा गया. यहां तक कि 5,000 का लेक्चर टेबल 14,000 में और 3,000 का सिंगल बेड 20,000 में खरीदा गया.

अमिताभ ठाकुर ने इस खरीद में 60 से 70 करोड के घोटाले की बात कहते हुए इस खरीद सहित अपने शासनकाल में मेडिकल कॉलेज के उपकरणों के सभी खरीद की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है.

देखें – चिकित्सा शिक्षा अनुभाग के पत्र सहित मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र की प्रति

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन