Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

सऊद मो. ख़ालिद ने न्यूज24 के साथ नई पारी की शुरुआत की

जी मीडिया के उर्दू चैनल जी सलाम से इस्तीफा देने वाले पत्रकार सऊद मो. ख़ालिद ने न्यूज24 के साथ नई पारी की शुरुआत की है. वे ज़ी सलाम में एंकर/प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थे. वो ‘ज़ी सलाम’ में प्राइम

टाइम डिबेट शो ‘आज का मुद्दा’ के पहले बुलेटिन से ही उसकी एंकरिंग कर रहे थे. इसी प्रोग्राम के दौरान बीजेपी नेता द्वारा लाइव डिबेट में वंदेमातरम न गा पाने का वीडियो ख़ूब वायरल हुआ था… इसके बारे में देश के प्रमुख हिंदी और अंग्रेज़ी अख़बारों के साथ साथ न्यूज़ वेबसाइट्स पर भी कई लेख प्रकाशित हुए… इसी के बाद वंदेमातरम पर बीजेपी नेताओं के ज्ञान को लेकर देश भर में खूब चर्चाएं हुईं… दूसरे न्यूज़ चैनलों ने भी इसे मुद्दा बनाकर प्रोग्राम किए

इसके अलावा वो 2019 के आम चुनावों पर खास कर्यक्रम ‘मुल्क का मूड’ के लिए भी अलग-अलग शहरों में जाकर प्रोग्राम की एंकरिंग कर रहे थे… ज़ी सलाम के अपने कार्यकाल में उन्होंने मप्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मिज़ोरम, गुजरात और कर्नाटक विधानसभा चुनावों और कई उपचुनावों के नतीजों पर भी एंकरिंग और पैनल डिस्कशन की कमान संभाली…

‘ज़ी सलाम’ में सेवा देने से पहले सऊद मो. ख़ालिद करीब पौने दो साल ‘इंडिया न्यूज़’, ढाई साल ‘टोटल न्यूज़’ और उससे पहले ‘आज़ाद न्यूज़’ और ‘चैनल वन न्यूज़’ जैसे चैनलों में अपनी सेवा दे चुके हैं. सऊद ने दिल्ली में अपने करियर की शुरुआत 2009 में ibn7 से इंटर्न के तौर पर की थी.. लेकिन इससे पहले वो गोरखपुर के सत्या टीवी में भी एंकरिंग कर चुके हैं…

सऊद मूलतः UP के CM योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर के रहने वाले हैं। स्नातक की डिग्री गोरखपुर विश्वविद्यालय से करने के बाद उन्होंने इग्नू के दिल्ली सेंटर से पत्रकारिता में P.G.Diploma और जामिया मिल्लिया यूनिवर्सिटी से फोटोग्राफी का कोर्स किया।


मूल खबर….

एसएम खालिद ने ‘जी सलाम’ से इस्तीफा दिया, महेश जांगिड़ ‘फर्स्ट इंडिया’ चैनल से जुड़े

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन