Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

स्मैक के ओवरडोज से युवक की मौत, खबर लिखने पर कोतवाल ने पत्रकार को धमकाया

मपी के शिवपुरी में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां अपराध को रोकने वाली पुलिस पत्रकार को इसलिए धमका, डरा रही है की वह अपराध को उजागर न करे.

मामला स्मैक के ओवरडोज से एक व्यक्ति की मौत हो जाने का है. एक लोकल न्यूज़ चैनल के पत्रकार धर्मेंद्र जाटव ने फेसबुक पर व्यक्ति के मौत के पीछे का कारण ओपन कर दिया. आरोप है कि इस बात से नाराज कोतवाली के टीआई ने पत्रकार को उठवा लिया. उसे डराया धमकाया और गंदी-गंदी गालियां दीं.

पत्रकारों के संगठन जम्प ने मामले में एक आवेदन कोतवाली टीआई के खिलाफ दिया है. पुलिस अधीक्षक ने मामले में जांच की बात कही है.

पत्रकार ने बताया कि, उसने स्मैक के ओवरडोज से एक युवक की मौत की पोस्ट डालकर टीआई को अवगल कराया था. साथ ही लगातार चल रहे स्मैक के कारोबार की जानकारी देनी चाही. इसके बाद टीआई रोहित दुबे ने स्मैक बेचने वालों पर कार्यवाही न कर एक आरक्षक के दावारा पत्रकार को प्लेग्राउण्ड से 22 मई की शाम 6 बजकर 45 मिनट पर उठवा लिया.

टीआई ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि, तू आजकल ज्यादा खबर स्मैक के खिलाफ छाप रहा है. पत्रकार ने कहा कि यह उसका काम है. इतना सुनकर टीआई भड़क गए. उसने पत्रकार को जलील करते हुए कहा, अगर अब स्मैक के संबंध में कोई खबर या पोस्ट डाली तो तेरे ऊपर झूठा मुकदमा लगाकर जेल भेज दूंगा. इसे लेकर शिवपुरी के पत्रकारों में नाराजगी देखी जा रही है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन