Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

सोशल मीडिया पर कॉरपोरेट दिग्गजों में पंगेबाजी

नई दिल्‍ली। सोशल मीडिया कॉरपोरेट दिग्गजों के बीच छींटाकशी और आरोप-प्रत्‍यारोपों का अखाड़ा बनता जा रहा है। इन दिनों ऐसा ही एक मामला रियल एस्‍टेट पोर्टल के संस्‍थापकों में से एक और सीईओ राहुल यादव और अमेरिकी वेंचर कैपिटल फर्म सिक्‍वाया के इंडिया हेड शैलेंद्र जे. सिंह के बीच तूल पकड़ रहा है।

नई दिल्‍ली। सोशल मीडिया कॉरपोरेट दिग्गजों के बीच छींटाकशी और आरोप-प्रत्‍यारोपों का अखाड़ा बनता जा रहा है। इन दिनों ऐसा ही एक मामला रियल एस्‍टेट पोर्टल के संस्‍थापकों में से एक और सीईओ राहुल यादव और अमेरिकी वेंचर कैपिटल फर्म सिक्‍वाया के इंडिया हेड शैलेंद्र जे. सिंह के बीच तूल पकड़ रहा है।

 

राहुल यादव ने शैलेंद्र सिंह पर उनके कर्मचारी तोड़ने का आरोप लगाने हुए तीखे शब्‍दों में चेतावनी भरा ई-मेल लिखा जो सोशल मीडिया में लीक हो गया। हफ्ते भर के अंदर यह मामला इतना गरमा चुका है कि हाउसिंग.कॉम से राहुल यादव के हटाने जाने की हटकलें लगाई जाने लगी हैं। हालांकि, उन्‍होंने इस तरह की अटकलों को सिरे से खारिज किया है। 

आईआईटी, बांबे से निकले 12 लोगों ने जून 2012 में रियल एस्‍टेट पोर्टल की शुरुआत की थी लेकिन पोर्टल चर्चा में आया जापान के साफ्टबैंक और हैलीयन व नेक्‍सस वेंचर पार्टनर्स जैसे निवेशकों से करीब 600 रुपये की फंडिंग हासिल करने के बाद। कंपनी के सीईओ राहुल यादव ने पिछले सप्‍ताह अमेरिकी वेंचर कैपिटल फर्म सिक्‍वाया के एमडी शैलेंद्र सिंह पर उनके कर्मचारियों को तोड़ने और गलत तौर-तरीके अपनाने का आरोप लगाते हुए एक ई-मेल लिखा। सोशल मीडिया वेबसाइट पर लीक हुए इस मेल में यादव ने शैलेंद्र सिंह पर फ्लिपकार्ट, ओलाकैब जैसी कई अन्‍य ई-कॉमर्स कंपनियों को भी नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। यादव के कथित मेल के अनुसार, शैलेंद्र सिंह हाउसिंग.कॉम के कर्मचारियों के पीछे पड़े हैं और उन्‍हें एक बेवकूफी भरा इनक्‍यूबेशन शुरू करने के लिए बरगला रहे हैं। यादव ने चेतावनी दी है कि अगर सिंह ने उनसे पंगा लेना बंद नहीं किया तो वे सिक्‍वाया कैपिटल को अच्‍छे लोगों से खाली कर देंगे। सिर्फ 26 साल की उम्र में एक उभरते प्रॉपर्टी पोर्टल के सीईओ बने राहुल यादव का यह तल्‍ख मेल यहां पढ़ा जा सकता है। 

 

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन