Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पत्रकार मयूर तलवार प्रकरण- हाईकोर्ट ने SP सिटी मानुष पारिख को तलब किया, आदेश देखें

बरेली। पत्रकार मयूर तलवार केस में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है। बता दें पक्षकार द्वारा फर्जी मुकदमा लिखाये जाने के मामले में पत्रकार ने पहले हाईकोर्ट से स्टे लिया था। अब इस प्रकरण में आगे की कार्रवाई जारी है।

प्रवीण शंखधार ने गंभीर आरोप लगाया है कि विवादित मकान को खाली कराने के दबाव में उन पर तमंचे से जानलेवा हमला किया गया। किस्मत अच्छी रही कि तमंचे की फायरिंग मिस हो गई और उनकी जान बच सकी। लेकिन इस वारदात के बाद उन्हें लूटने तक की कोशिश की गई।

पूरा मामला विवादित मकान से जुड़ा है, जिसे लेकर लगातार तनाव चल रहा है। इस प्रकरण में मयूर तलवार और रोली कन्नौजिया ने हाईकोर्ट में स्टे की अर्जी दाखिल की। मामला पिटीशन नंबर 15363/2025 के रूप में दर्ज हुआ।

माननीय उच्च न्यायालय ने गंभीरता दिखाते हुए साफ निर्देश दिया है कि किसी भी कारणवश प्रवीण शंखधार को चोट नहीं पहुंचनी चाहिए। साथ ही, मयूर तलवार और रोली कन्नौजिया को कोर्ट से स्टे ऑर्डर भी मिल गया है।

सबसे बड़ा झटका तब लगा जब हाईकोर्ट ने बरेली के SP सिटी मानुष पारिख और प्रवीण शंखधार—दोनों को तलब कर लिया। अदालत का यह रुख न केवल पुलिस प्रशासन बल्कि पूरे विवाद के समीकरण बदलने वाला माना जा रहा है।

कोर्ट का आदेश और दाखिल की गई पेटीशन देखें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन