Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

एबीपी नेटवर्क से सृष्टि श्रीवास्तव, नवभारत से प्रतीक पांडेय, एशियानेट से जोमित के बारे में सूचनाएं!

पत्रकार सृष्टि श्रीवास्तव ने ABP Network में नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि वह संस्थान में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर शामिल हुई हैं। सृष्टि ने इस अवसर पर अपने पेशेवर सफर के अनुभवों के प्रति आभार जताते हुए नई जिम्मेदारियों को लेकर उत्साह व्यक्त किया।


वहीं, प्रतीक पांडेय ने नवभारत से अपनी विदाई की घोषणा की है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि नागपुर में बिताया गया कार्यकाल भले ही अपेक्षाकृत छोटा रहा, लेकिन सीख और अनुभवों से भरपूर रहा। उन्होंने बताया कि इस दौरान न्यूज़रूम में कई नवाचार किए, तकनीक को करीब से समझा और विधानसभा चुनाव कवरेज की रणनीति तैयार करने से लेकर उसके सफल क्रियान्वयन तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतीक ने संकेत दिया है कि जल्द ही वह एक नए शहर और नए संस्थान के साथ अपनी अगली पारी शुरू करेंगे।


उधर, जोमित जोस ने Asianet News Media and Entertainment Pvt Ltd के साथ अपने नौ साल लंबे सफर को विराम दे दिया है। सोशल मीडिया पर साझा भावुक संदेश में उन्होंने संस्थान, सहयोगियों और वहां बिताए गए समय के प्रति आभार व्यक्त किया। जोमित ने कहा कि एशियानेट न्यूज के साथ जुड़ी यादें और रिश्ते हमेशा उनके दिल के करीब रहेंगे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन