Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

खतरे में मीडिया, तेलंगाना और मध्यप्रदेश में दो दो पत्रकारों की हत्या, 11 की गिरफ्तारी

मदन मोहन सोनी-

फ्री स्पीच कलेक्टिव ने पिछले पांच साल के आंकड़े जारी किए हैं जिनसे पता चलता है कि हाल के दिनों में मीडिया और पत्रकारों पर हमले बढ़े हैं। ये आंकड़े देश के पांचों चुनावी राज्यों मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम के हैं।

IMAGE SOURCEBBC

वर्ष 2018 से 2023 के बीच के इन आंकड़ों से कई चौंकाने वाले तथ्यों का खुलासा हुआ है। इस अवधि में 11 पत्रकारों की गिरफ्तारी हुई है, 07 पत्रकारों के खिलाफ मामले दर्ज हुए हैं। इनमें से कुछ पत्रकारों को तो एक बार से ज्यादा गिरफ्तार किया गया है।

जिन पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव चल रहे हैं उनमें से मध्यप्रदेश में पत्रकारों और आरटीआई कार्यकर्ताओं चक्रेश जैन और सुनील तिवारी की हत्या हुई जबकि तेलंगाना में एम करुणाकर रेड्डी और नल्ला रामकृष्णैया की हत्या हो गई। वहीं राजस्थान में भी दो आरटीआई कार्यकर्ताओं जगदीश गोलिया और राय सिंह गुर्जर की हत्या कर दी गई।

इन राज्यों में कई पत्रकारों को गिरफ्तार किया गया तो कई को पुलिस थानों के खूब चक्कर लगवाए गए। कईयों पर एफआईआर की वजह से मुसीबतों का सामना करना पड़ा। ये घटनाएं और आंकड़े बताते हैं कि जिन राज्यों में लोकतंत्र का महापर्व चल रहा है, वहां लोकतंत्र का चौथा स्तंभ खतरे में है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन