Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

जी मीडिया के आउटपुट हेड सुबोध सिंह को मिला ‘मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड’

रिष्ठ पत्रकार और ज़ी मीडिया के आउटपुट एडिटर सुबोध सिंह को मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा ‘Media Excellence Award 2025’ से सम्मानित किया गया है। उन्हें मीडिया इंडस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ आउटपुट हेड के खिताब से नवाजा गया।

मीडिया इंडस्ट्री में 25 वर्षों का अनुभव

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से ताल्लुक रखने वाले सुबोध सिंह का पत्रकारिता में सफर दो दशक से भी अधिक लंबा है। उन्होंने 1999 में ‘ज़ी न्यूज’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह ‘सहारा’ की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने और फिर ‘आजतक’ से जुड़ गए। ‘आजतक’ में उन्होंने लगभग 17 वर्षों तक अहम भूमिका निभाई।

इसके बाद वर्ष 2019 में वह दोबारा ‘ज़ी न्यूज’ लौटे और दो साल तक अपनी सेवाएं दीं। फिर वह ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ की लॉन्चिंग टीम से जुड़े और बाद में एक बार फिर ‘ज़ी मीडिया’ में वापसी की। वर्तमान में वह ‘ज़ी मीडिया’ में बतौर आउटपुट एडिटर कार्यरत हैं।

सुबोध सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली स्थित ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन’ (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

मीडिया इंडस्ट्री में उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और बेहतरीन कार्यशैली को देखते हुए उन्हें ‘Media Excellence Award 2025’ से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उनकी प्रतिबद्धता, दक्षता और मीडिया जगत में उनके प्रभावशाली योगदान को दर्शाता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन