Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

NDTV में शामिल हुए वरिष्ठ पत्रकार सुबोध सिंह, प्रकरण तिवारी को बड़ी जिम्मेदारी मिली!

वरिष्ठ पत्रकार सुबोध सिंह ‘एनडीटीवी इंडिया’ में सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर के पद पर शामिल हो गए हैं। हाल ही में उन्होंने ‘जी मीडिया’ में अपनी पारी समाप्त की थी, जहां वे ‘जी न्यूज’ के आउटपुट हेड के रूप में कार्यरत थे। पिछले साल उन्हें इस पद पर प्रमोशन मिला था।

इससे पहले वे करीब दो साल तक ‘जी न्यूज’ में सीनियर एग्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर रहे। यह उनके करियर का जी मीडिया के साथ तीसरा कार्यकाल था।

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के मूल निवासी सुबोध सिंह के पास मीडिया उद्योग में करीब 26 साल का अनुभव है और वे कई प्रमुख न्यूज चैनलों की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा रह चुके हैं।


इसके अलावा, एनडीटीवी ने अपने लीडरशिप स्ट्रक्चर को मजबूत करते हुए प्रकरण तिवारी को NDTV प्रॉफिट और NDTV मराठी के लिए चीफ एग्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति नेटवर्क के मौजूदा ट्रांसफॉर्मेशन फेज में एक अहम कदम मानी जा रही है।

दो दशक से अधिक अनुभव रखने वाले तिवारी ने न्यूज ब्रॉडकास्टिंग, प्रोडक्शन स्ट्रैटेजी और स्टूडियो इनोवेशन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। CNBC-TV18 में रहते हुए उन्होंने देश के पहले बिजनेस न्यूज चैनल के लॉन्च में प्रमुख भूमिका निभाई, नौ अत्याधुनिक स्टूडियो तैयार किए और 50 से अधिक शो व 1,000 से ज्यादा वीडियो का निर्माण किया।

उनका अनुभव एडिटोरियल, प्रोडक्शन और लीडरशिप के सभी पहलुओं को कवर करता है, जिसमें बड़े टीमों का प्रबंधन और न्यूजरूम ऑपरेशंस को स्केल करना शामिल है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन