Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

सूचना आयुक्त पद के लिए पत्रकार जितेन्द्र बहादुर सिंह ने भी किया आवेदन

तनवीर अहमद सिद्दीकी-

यूपी : यूपी के राज्य सूचना आयोग में खाली चल रहे सूचना आयुक्त के एक पद के लिए आवेदन करने का आज आख़िरी दिन है. पत्रकार और समाजसेवी जितेन्द्र बहादुर सिंह ने भी इस पद के लिए आवेदन कर दिया है.

प्रशासनिक सुधार विभाग को इस पद के लिए लगातार आवेदन मिल रहे हैं.

लखनऊ में कानपुर रोड स्थित एल.डी.ए. कॉलोनी की मानसरोवर योजना, सेक्टर ओ निवासी पत्रकार और समाजसेवी जितेन्द्र बहादुर सिंह लखनऊ विश्विद्यालय से स्नातक होने के साथ साथ राष्ट्रीय कैडेट कोर (N.C.C.) के B प्रमाणपत्र धारक भी हैं.

जितेन्द्र ने भारत सरकार के MSME-DEVELOPMENT INSTITUTE (Ministry of Micro, Small & Medium Enterprises) से JOURNALISM & MASS Communication में ट्रेनिंग का प्रमाण-पत्र हासिल करने के साथ-साथ अखिलेश्वर इंस्टिट्यूट ऑफ़ सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी से DIPLOMA IN COMPUTER APPLICATION का प्रमाण-पत्र और ज्ञान कंप्यूटर एजुकेशन के कंप्यूटर तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का ग्रेड A प्रमाण पत्र भी हासिल किया हुआ है.

जितेन्द्र कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं और भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद (रजिस्टर्ड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन