Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

सुधीर चौधरी में ऐसी क्या खूबी है जो दूरदर्शन उन्हें जनता के पैसे का एक करोड़ 40 लाख रु महीना दे रहा?

सुधीर चौधरी का दूरदर्शन से भारी भरकम पैकेज पर करार जानकारों के गले से नीचे नहीं उतर रहा है। लोग उनके जेल जाने से लेकर अब तक की गई पत्रकारिता पर गंभीर सवाल उछाल रहे हैं। लोग तो यह भी कह रहे हैं कि आखिर चौधरी में ऐसी क्या खूबी है जो उसे जनता के पैसे से मोटी तनख्वाह दी जा रही है…? नीचे एक-एक कर पढ़ें किसने क्या कुछ लिखा है।


सौरभ यादव-

एंकर सुधीर चौधरी आपके और हमारे टैक्स के पैसे से चलने वाले दूरदर्शन में जा रहे हैं…जहां उन्हें 14 करोड़ रुपये एक साल में मिलेंगे।

मतलब करीब 1 करोड़ 40 लाख रुपये महीना। मतलब करीब 5 लाख रुपये हर दिन मिलेंगे।

1 घंटे का एक शो होगा और सप्ताह में 5 शो करेंगे।

मतलब एक घंटे में हमारे और आपके करीब 7 लाख रुपये स्वाहा किये जाएंगे।

वैसे आप और हम अपना इतना पैसा सुधीर जी पर लुटाएंगे लेकिन इनमें ऐसी क्या खूबी है।


ओम थानवी-

If aajtak could hire him, why wouldn’t prasarbharati make use of his so-called “expertise” – in what, only god knows. This is the same “journalist” who, along with Sameer Ahluwalia, was arrested in 2012 in a video-graphed extortion case and spent time in Tihar jail.


डॉ मुकेश कुमार-

तिहाड़ी को दूरदर्शन साल के पंद्रह करोड़ देगा। क्यों देगा, उसमें क्या ख़ासियत है बताने की ज़रूरत नहीं है।

लेकिन ये पंद्रह करोड़ दूरदर्शन के नहीं हैं और न ही मोदी-शाह के।

ये पैसे हमारी आपकी जेब से दिए जाएंगे इसलिए इसका जमकर विरोध होना चाहिए।

कौन कहता है मोदी सरकार भ्रष्ट नहीं है….इससे नग्न भ्रष्टाचार भला और क्या हो सकता है कि दिन दहाड़े इतनी बड़ी रकम एक ऐसे आदमी की दी जाएगी जो वास्तव में पत्रकार ही नहीं है।

जिंदल से सौ करोड़ वसूली का फुटेज आज भी उपलब्ध है।


प्रशांत भूषण-

Public Broadcaster Doordarshan Signs Rs.15 Crore/Annum Deal with Tainted Journalist Sudhir Chaudhary, Who Faced Two Jail Terms!

Doordarshan runs on our money. It is being looted to pay a man who has been in jail twice on serious charges& spreads hate daily

ये भी पढ़ें…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
14 Comments

14 Comments

  1. VIJAY SRIVASTAVA

    March 21, 2025 at 5:35 pm

    Ye jitney log comment kar Rahe hain ye sab congress ke dalaalhai khud ko kuch aata nahi Sudhir ji par Sawal utha Rahe hain bevkoof

  2. इसमें कोई गलत कार्य नहीं है। हो सकता है कि इस प्रोग्राम से दूरदर्शन जनता में बहुत लोकप्रिय हो जाय।। पहले भी अनेक वामपंथी भारी भरकम पैकेज पर दूरदर्शन और आकाशवाणी में घुसपैठ करते रहे हैं।। यहाँ तक कि वामपंथी पत्रकार वाइस चांसलर और प्रोफेसर तक बनते रहे हैं।

  3. गुलशन

    March 22, 2025 at 7:45 am

    हर व्यावसायिक संगठन (निजी या सरकारी)को अपने विकास के बारे में प्रयत्न करने का पूरा अधिकार है। एक समय पर न्यूज़ चैनल के रूप में एकाधिकार रखने वाला DD न्यूज़ आज अपने दर्शक वर्ग को खो चुका है। मैं उनकी इस पहल का समर्थन करता हूं। अगर सुधीर चौधरी शो सफल रहा तो खर्चे से कई गुना कमाई भी होगी और ब्रांड वैल्यू में भी सुधार होगा। चाहे DD न्यूज़ आज सफल नहीं है लेकिन प्रति वर्ष बजट अनुसार वह करोड़ों खर्च करता ही है (जनता के पैसे का)। इसलिए में इसे एक स्वागतयोग्य प्रयास ही कहूंगा।

  4. प्रोफेसर शरद कुमार

    March 22, 2025 at 8:26 am

    सुधीर पचौरी जी निसन्देह एक कुशल एंकर हैं। इनकी सबसे बड़ी योग्यता यह हैं की ये सत्ता पक्ष को ध्यान में रखकर अपनी बात कहते हैं। विपक्ष को कोसते रहते हैं। बहुत कुछ ऐसी बात भी बताते हैं जो आमजन को पता रह्ता हैं।

  5. Raj

    March 22, 2025 at 8:30 am

    चाटुकारिता का इनाम है ये। जितनी चमचागिरी करो उतना फायदा। जनता के पैसे की बरबादी तो होती आई है और होती रहेगी। अभी बहुत ज्यादा बढ़ गई है। क्या है इस पत्रकार में शायद कुछ भी नहीं है सिर्फ सरकार का गुणगान करता है। इतना पैसा देना भ्रष्टाचार ही है जो दूरदर्शन के माध्यम से किया जा रहा है। वैसे भी अब दूरदर्शन कौन देखना चाहता है।
    क्या करें मजबूरी है। आजकल सरकार का एक ही उद्देश्य है ” अपना काम बनता तो भाड़ में जाए जनता”। जय हिंद।

  6. Anil sharma

    March 22, 2025 at 2:01 pm

    Woh hi milega to Sidharth Vardhrajan M.K Venu aur congress lobbyists ko milta tha UPA ke time par

  7. Vilas pawar

    March 22, 2025 at 2:40 pm

    पहले भी वामपंथी पत्रकारोंने देश की जनता को लुटा है सुधीर जी उनसे कही बेहतर है।

  8. Pawan Sharma

    March 22, 2025 at 7:19 pm

    No government employee and government post carries so much remuneration even if they are much more qualified persons.

  9. Chauhan

    March 22, 2025 at 7:39 pm

    सुधीर चौधरी एक होनहार पत्रकार है अगर उनकी मेहनत का पैसा उन्हें मिल रहा है तो इन कॉंग्रेस वाले चमचों को क्यों मिर्ची लग रहीं है..i support sudhir chaudhary ❤️

  10. Kamlesh

    March 22, 2025 at 9:17 pm

    Bjp का chatukarita karta hai ise jhot bolna itna asani se ata hai ki koi bhi sahi mañ le aab durdarsan ka t r p khatam ho jayega iske rahne se kyuki abhi tak aaj tak news me anchoring krta tha to uski t r p khatam ho gyi thi

  11. Ajay Verma

    March 23, 2025 at 12:49 pm

    Misuse of tax payer’s money..lena hi tha to kisi aur ko le lete..isko kahin aur adjust kur dete, kyonki tumarhari tarif karta ka..nothing wrong in it..kuch aur anchors kisi aur ki tarif karte hain iss umid pe ki unki sarkar bani to unko bhi kuch mil jayega..

  12. Dinesh Jain

    March 23, 2025 at 12:53 pm

    कम से कम राष्ट्रवाद तो जगाएगा
    रवीश जैसे देशद्रोही एजेंडा तो नहीं चलेगा

  13. Ajay Verma

    March 23, 2025 at 12:54 pm

    Kuch bhi likho to AI kahta hai duplicate comment..khair mera kahna hai ki TV news Anchors ko jo khabar padhte hain sirf, news to backhand mein tayar hota hai, ko celeb banaya kisne ?! Humne..phir tension kya..lene do jo sarkar unke doles de rahi hai…sarkar ke khilaf bolne wala ko bhi to bahar se ( u know what I mean) financial support mil hi raha hai na tabhi to unka youtubing millions mein hai bro

  14. Ajay Verma

    March 23, 2025 at 12:57 pm

    Aaj ke TV news Anchors sirf khabar padhte hain news to backhand mein tayar hota hai,aapne unko celeb bana diya ?! phir tension kya..lene do doles jo sarkar de rahi hai…sarkar ke khilaf bolne wala ko bhi to yehi haal hai, financial support mil raha hai na tabhi to unka youtubing millions mein hai bro.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन