Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

उन्नाव में सुधीर चौधरी की अंतिम यात्रा, पुतला जलाकर दो मिनट का मौन, देखें वीडियो

त्तर प्रदेश के उन्नाव स्थित औरास में शिक्षक समाज ने पत्रकार सुधीर चौधरी और अजीत सिंह उर्फ रामदास की अंतिम यात्रा निकालकर पुतला दहन किया है. सैकड़ों की तादाद में लोग इस जुलूस में शामिल हुए.

बता दें कि शिक्षक समाज, शिक्षकों के विरूद्ध दुष्प्रचार करने वाले सुधीर चौधरी और शिक्षामित्रों पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले अजीत सिंह उर्फ रामदास को लेकर बेहद आक्रोश में नजर आ रहा है.

सुधीर चौधरी मुर्दाबाद और सुधीर चौधरी शर्म करो जैसे नारों के साथ जुलूस निकाला गया. लगभग 500 मीटर तक अंतिम यात्रा निकालने के बाद चौधरी और रामदास का पुतला जलाया गया. इसके बाद भीड़ ने दो मिनट का मौन भी रखा, पुतलों की आत्मा की शांति के लिए.

https://twitter.com/bhadasmedia/status/1811784973524852793?t=0F2Cg-5mpgF3YlE_GkVenA&s=08
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. संदीप केशरवानी

    July 16, 2024 at 7:04 am

    ऑनलाइन अटेंडेंस से भागने वाले यह शिक्षक अगर प्रदर्शन कर रहे है तो इन्हें तत्काल बाहर का रास्ता दिखाकर अन्य लोगो को भर्ती किया जाए। इन शिक्षको की मनमानी न चलने दी जाए। क्योंकि यह कितना बच्चो को पढ़ाते है सब जानते है । मेरा तो इनसे यही कहना है डियूटी करो काम चोरी नही। जबकि अच्छी खासी सैलरी सरकार दे रही है वह जानता हक पैसा है और जनता की राय है ऑनलाइन हाजिरी आये और जाते ली जानी चाहिए। क्योंकि यह एक दूसरे से सब मिलकर नही जाते सिर्फ सैलरी उठाकर मनमानी करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन