Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

हिंदुस्तान के वरिष्ठ खेल पत्रकार सुफल भट्टाचार्य को यूपी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन का सम्मान

पल्लव शर्मा-

Hindustan के वरिष्ठ खेल पत्रकार श्री Sufal Bhattacharya जी को उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन की ओर से मिला सम्मान पत्र न केवल उनके उत्कृष्ट कार्य का प्रतीक है, बल्कि खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके समर्पण, निष्ठा और सटीक दृष्टिकोण का प्रमाण भी है।

इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ साथियों ने खेल जगत में उनकी विशिष्ट रिपोर्टिंग की भूरि-भूरि प्रशंसा की और उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। मेरे लिए यह क्षण विशेष रूप से भावनात्मक है, क्योंकि मेरी पत्रकारिता की शुरुआत भी खेल पत्रकारिता से ही हुई थी — और उस दौर में मुझे डेस्क वर्क से आगे बढ़ने का अवसर सुफल सर जैसे प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक से मिला।

वह समय आज भी याद है जब Sanjeev Mishra सर रिपोर्टिंग संभालते थे और सुफल भट्टाचार्य जी स्पोर्ट्स डेस्क का संचालन करते थे। सुफल सर ने मुझे न केवल डेस्क वर्क सिखाया — बल्कि यह भी बताया कि हर सुबह जो अख़बार आप पढ़ते हैं, उसके पीछे कितनी मेहनत, लगन और सूक्ष्म दृष्टि होती है।

धीरे-धीरे उन्होंने मुझे इतना पारंगत कर दिया कि कई बार पेज की जिम्मेदारी मुझ पर छोड़ देते थे। यहीं नहीं, उन्होंने रिपोर्टिंग के भी बारीक गुण सिखाए — और दुर्गा पूजा पर की गई मेरी कई बेहतरीन स्टोरियाँ उनके सहयोग और मार्गदर्शन की ही देन हैं।

सुफल सर, भले ही आज मैं सक्रिय पत्रकारिता में परे हूँ, लेकिन आपकी भूमिका और प्रेरणा मेरे जीवन में सदा अमूल्य रहेगी। कह सकते हैं कि हीरे की पहचान सिर्फ जोहरी को ही होती है — और मेरे लिए आप वही जोहरी हैं, जिन्होंने मेरे भीतर की संभावनाओं को निखारा।

आपके सम्मान की खबर से मुझे अपार खुशी मिली है। ईश्वर से यही कामना है कि आपका यह सम्मान और भी ऊँचाइयाँ छुए — और आपके योगदान को सदा वह पहचान मिलती रहे जिसके आप सच्चे हकदार हैं।

सादर प्रणाम एवं हार्दिक शुभकामनाएँ

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन