Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर की विधवा भाभी संपत्ति विवाद में नया मोड़, पत्रकार देवर का पक्ष भी पढ़ें

पैतृक संपत्ति के लालच में ससुर व पत्रकार देवर का विधवा भाभी ने जीना दुश्वार कर दिया है। महिला ने भड़ास4मीडिया को गुमराह करके गलत सूचना देकर छपवायी न्यूज़, चैनल से निकलवाने की दी धमकी दोनों पक्षों पर चल रहा है मुकदमा।

दिवंगत पत्रकार राजुल निगम की पत्नी रश्मि निगम, उनके पुत्रों व अराजक तत्वों का कहर लगातार परिवार पर बरपा हो रहा है। आरोप है कि रश्मि ने मामूली कहासुनी में बच्चों के साथ मिलकर तांडव मचाया। उसने देवर से मारपीट किया और बेटे को आगे कर उससे पत्रकार देवर पर जानलेवा हमला कराया। लहूलुहान स्थिति में देवर को अस्पताल लाया गया। घटना में पुलिस ने नामजद मुकदमा पंजीकृत किया है।

बताया जा रहा है कि इससे पहले, 13 नवम्बर 2023 की रात कोतवाली नगर के पुरानी बाजार क्षेत्र में रश्मि निगम पत्नी स्व. राजुल निगम, उसके पुत्र प्रथम निगम, उत्तम निगम, वाशु अग्रहरि और अज्ञात ने लाठी डंडे से मंजुल निगम को मारपीट कर मरणासन्न कर दिया था। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज प्रकाश में आया था। पुलिस ने मुकदमा संख्या- 33/24 पर 24 जनवरी को धारा 323, 504, 506, 34 के तहत अभियोग दर्ज किया था। इससे खुन्नस में आकर रश्मि ने चार दिन पूर्व कोर्ट के आदेश पर देवर देवरानी व 78 वर्ष के वृद्ध ससुर तक पर केस दर्ज करा डाला।

इसी क्रम में 4 सितंबर को भी पारिवारिक मामले में विवाद हुआ। जिसमें रश्मि के उकसाने पर प्रथम निगम व उत्तम निगम ने मंजुल के सिर पर हथौड़े से प्रहार कर दिया, जिससे पत्रकार मंजुल निगम का सर फूट गया और हाथ में गंभीर चोटें आईं. डाक्टरों ने मंजुल के सिर में 6 टांके लगाए। परिवार वाले उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे जहां उनका इलाज हुआ। इस घटना का भी सीसीटीवी सामने आया है। उक्त मामले में कोतवाली पुलिस ने मंजुल निगम की तहरीर पर मुकदमा संख्या- 598/24 पर BNS की धारा 115 (2), 352, 351 (2), 351 (3) में अभियोग दर्ज कर विवेचना शुरू की है।

चूँकि मृतक पत्रकार राजुल निगम की मृत्यु के बाद उनकी विधवा पत्नी रश्मि और दोनों पुत्र प्रथम और उत्तम निगम ने कूटरचित साजिश करके पिता ललित मोहन निगम के जीवित रहते पैतृक संपत्ति पर कब्ज़े की नीयत से लगातार विवाद पैदा किया जा रहा है और इसी को लेकर मृतक राजुल निगम के पिता जो सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रशानिक अधिकारी (जिला न्यायालय) के पद पर थे उनको धक्का देकर ना सिर्फ कमरे से निकाल दिया बल्कि उनका सामान भी निकाल कर घर से बाहर फेंक दिया, जो काफी समय से इलाके में चर्चा का विषय बना रहा और अब ये सब सामूहिक रूप से मिलकर मृतक राजुल के पिता को और उनके भाई मंजुल के पूरे परिवार को निशाना बना रहे हैं।

कृपया मेरे पक्ष की खबर भी प्रकाशित करने की कृपा करें…  मंजुल निगम पत्रकार /सुल्तानपुर अमेठी (ANI, न्यूज़24) संपर्क- 9532648866 

संबंधित खबर…

सुल्तानपुर के पत्रकार पर विधवा भाभी ने दर्ज कराया मुक़दमा

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन