Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

एनडीटीवी से अलग हुए वरिष्ठ पत्रकार सुमित अवस्थी!

सीनियर एंकर सुमित अवस्थी ने एनडीटीवी में अपनी भूमिका समाप्त कर दी है। एनडीटीवी इंडिया में बतौर कंसल्टिंग एडिटर वे करीब ढाई साल से जुड़े थे और इस दौरान ‘हम भारत के लोग’ और ‘खबरों की खबर’ जैसे कार्यक्रमों की एंकरिंग करते रहे।

20 नवंबर को संस्थान में उनका अंतिम दिन था, जहां सहयोगियों ने उन्हें गर्मजोशी भरा फेयरवेल दिया। फिलहाल उनके इस्तीफे के कारणों या अगली पारी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

भड़ास से हुई बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार ने बताया – “I have resigned a week back and yesterday was my last day.”

लखनऊ में जन्मे अवस्थी ने अपनी पढ़ाई इंदौर के केंद्रीय विद्यालय और होलकर साइंस कॉलेज से पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की।

करीब 25 साल के करियर में सुमित अवस्थी ने कई बड़े मीडिया संस्थानों में अहम भूमिकाएं निभाई हैं। एनडीटीवी जॉइन करने से पहले वे एबीपी न्यूज में वाइस प्रेजिडेंट (न्यूज एवं प्रोडक्शन) थे। वर्ष 2018 में वे एबीपी न्यूज में बतौर कंसल्टिंग एडिटर शामिल हुए थे। उससे पहले वे नेटवर्क18 में डिप्टी मैनेजिंग एडिटर और जी न्यूज में रेजिडेंट एडिटर की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

सुमित अवस्थी आजतक में भी लगभग पांच साल तक डिप्टी एडिटर रहे—जहां उन्होंने राजनीति और ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए मजबूत पहचान बनाई।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Vinay shukla

    November 22, 2025 at 4:46 pm

    Great sir

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन