Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

अवनीश दीक्षित से 19 नहीं है दैनिक भास्कर का पत्रकार सुनील हजारी, खबरें बेचकर की मोटी कमाई

नागपुर | दैनिक भास्कर का पत्रकार सुनील हजारी कानपुर वाले अवनीश दीक्षित से 21 नहीं तो उन्नीस भी नहीं है. फर्क बस इतना है अवनीश ने वसूलीबाजी और प्रापर्टी कब्जा कर माल कमाया और सुनील हजारी ने खबरें बेचकर धन बटोरा. इस पत्रकार को लेकर भी रोज नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं.

अदालत ने हजारी की आज एक सितंबर तक पुलिस हिरासत बढ़ाई है. उधर पत्रकार के मध्य प्रदेश में रहने वाले रिश्तेदारों को पुलिस ने नोटिस भेजे हैं. पुलिस को संदेह है कि पत्रकार ने अपनी काली कमाई एमपी के कुछ रिश्तेदारों को भेजी है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस उन लोगों का भी पता लगा रही है, जिन्होंने काले कारनामों में सुनील का साथ दिया. खबर न छापने के बदले पैसे की वसूली करने के अलावा कई आरोप लगे हैं.

आरोपी पत्रकार सुनील हजारी मध्य प्रदेश के इंदौर का रहने वाला है. इसने बीते सात साल में पत्रकारिता करते हुए न सिर्फ गणेशपेठ इलाके में करोड़ों का फ्लैट, गाड़ी बंगला बनाया बल्कि अपने वेतन से ज्यादा यानी 60 हजार रुपये से ज्यादा की बैंक ईएमआई भरता है. इसके बाद सवाल उठे थे कि आखिर सुनील के पास इतना रुपया आता कहां से था?

द सूत्र में प्रकाशित रिपोर्ट की माने तो दैनिक भास्कर नागपुर में कार्यरत सुनील हजारी लोगों को खबर छापने की धमकी देकर मोटी रकम वसूलता था, इसमें नागपुर के कुछ अधिकारी और कर्मचारी भी उसका साथ देते रहे. अब सदर पुलिस इसकी कुंडली खोद रही है.

संबंधित खबर…

दैनिक भास्कर के पत्रकार को पुलिस ने रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा, देखें FIR कॉपी

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन