Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

नोएडा में सुपरटेक का अवैध टावर न गिराना पड़े इसके लिए रोज हो रहा नया खेला!

Satyendra PS-

नोएडा में सुपरटेक का अवैध टावर गिराया जाना है न्यायालय के आदेश से। जब कोर्ट में मामला था तब भी रोज स्टोरी प्लान होती थी कि किस तरह से इसमें फ्लैट खरीदने वाले गरीब गुरबे नुकसान में आ जाएंगे।

किसी वजह से कोर्ट साहब नहीं माने, जो आजकल अमूमन सरकार और अमीरों के पक्ष में होते हैं।

इस बिल्डिंग को ढहाने को लेकर अब रोज एक नया नाटक चल रहा है। पहले यह आया कि इन इमारतों के बगल वाली इमारतों के लोग दहशत में आ गए हैं कि बिल्डिंग गिरने पर उनकी बिल्डिंग ढह जाएगी।

आज एक नई बात या गई कि बिल्डिंग में गैस पाइपलाइन लगी हुई है और उसमें आग पकड़ा तो सम्पूर्ण विश्व जलकर खाक हो सकता है।

हम लोग वैशाली मेट्रो स्टेशन के बगल में एक 10 मंजिली इमारत अपने सामने टूटते देख रहे थे। एक धूल का झोंका तक नहीं गया बगल की बिल्डिंगों में। इस इलाके में वैध अवैध छोटी मोटी हर इमारत में कई दशक से गैस पाइपलाइन बिछी हुई है। पूरी इमारत ढककर धीरे धीरे तोड़ दी गई। बिल्डर ने उसकी जगह नई इमारत खड़ी कर दी। जबकि यह इमारत तोड़ने और बनाने वाला कोई छोटा मोटा चिरकुट टाइप बिल्डर था।

मने कुल मिलाकर किसी तरीके से तोड़ना न पड़े, इसकी हर कवायद चल रही है।

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. Rohit Gupta

    January 31, 2022 at 11:40 pm

    मैने तो पहले ही कह दिया था की कभी नही टूटेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन