Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

कांकेर के वरिष्ठ पत्रकार सुरेश अवस्थी का निधन

कमल शुक्ला-

कांकेर के वरिष्ठ पत्रकार सुरेश अवस्थी जी नही रहे, पिछले महीने भर की बीमारी के बाद आज शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। धमतरी से कांकेर वे लगभग तीस साल पहले “प्रखर समाचार” के ब्यूरोचीफ बनकर आए थे, पिछले दो साल पहले ही उन्होंने विजन न्यूज ज्वाइन किया था।

मेरे बड़े भाई थे, पर हम लोगों की मुलाकात ज्यादातर रायपुर में रहने के कारण पिछले कई बरसों से नहीं हुई थी, कुछ दिन पहले उनके स्वास्थ्य खराब होने की खबर मिली , तो सोचा कि जाकर उनसे मिलूंगा, पर ऐसा हो नहीं पाया।

सहज सरल स्वभाव के अवस्थी भईया कभी किसी से झगड़े के पक्ष में नहीं रहते थे, अक्सर मुझे झगड़ने से मेरे हित में रोकते थे। उनका किसी से बैर नहीं रहा।

उनके दोनो पुत्र शशांक और बोनी अपने पैरों पर खड़े होकर उनकी सीख को आगे बढ़ा रहे हैं। अंतिम यात्रा 4 सितंबर को उनके कर्म भूमि कांकेर में उनके निवास स्थान से सुबह 11 बजे निकलेगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन