Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

न्यूज़24 से सुशांत मोहन, R भारत से मृदुल शर्मा, NDTV से रजा शाह और इंडिया टुडे से मनीषा सोलंकी के बारे में सूचनाएं!

सुशांत मोहन की बड़ी पारी की शुरुआत

सीनियर मीडिया प्रोफेशनल सुशांत मोहन को न्यूज24 डिजिटल ने एक साथ चीफ बिजनेस ऑफिसर और ग्रुप एडिटर की अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस दोहरी भूमिका में वह न सिर्फ संस्थान की बिजनेस स्ट्रैटेजी और मोनेटाइजेशन पहल को लीड करेंगे, बल्कि ग्रुप के सभी प्लेटफॉर्म्स के एडिटोरियल विजन को भी नया आकार देंगे।

हाल ही में उन्होंने Zee समूह के IndiaDotcom Digital (पूर्व में Zee Digital) से विदा ली थी, जहां वह चीफ एडिटर और बिजनेस लीड के तौर पर कार्यरत थे। डिलिजेंट मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के DNA (डेली न्यूज एंड एनालिसिस) में भी वह सीईओ रह चुके हैं।

इससे पहले बीबीसी न्यूज, न्यूज18 और ओपेरा न्यूज जैसे संस्थानों में उन्होंने अहम भूमिकाएं निभाईं। वह इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) के पूर्व छात्र हैं।


‘ये भारत की बात है’ की कमान फिर मृदुल शर्मा के हाथ

रिपब्लिक भारत के लोकप्रिय प्राइम टाइम शो ‘ये भारत की बात है’ को अब मृदुल शर्मा होस्ट करेंगे। अपने राष्ट्रवादी रुख और पैनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मृदुल पहले भी इस शो को होस्ट कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने चैनल के ‘न्यूज का एक्स-रे’ शो से भी दर्शकों का दिल जीता है।

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के मुताबिक, यह शो अपने 100% न्यूज फ़ॉर्मेट, लगातार नंबर-1 रेटिंग और देशभर की बड़ी-छोटी खबरों को उठाने के कारण बेहद लोकप्रिय है।


रजा शाह ने छोड़ा NDTV का साथ

करीब 12 साल के लंबे कार्यकाल के बाद रजा शाह ने एनडीटीवी में नेशनल सेल्स हेड (गवर्नमेंट) के पद से इस्तीफा दे दिया है। अगस्त 2013 में चैनल से जुड़े रजा शाह ने इस दौरान सरकारी विज्ञापन बिक्री बढ़ाने और चैनल की पहुंच नए क्षेत्रों तक ले जाने में अहम भूमिका निभाई। उनके अगले कदम के बारे में फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है।

शाह इससे पहले टीवी18 ब्रॉडकास्ट लिमिटेड और आईबीएन18 ब्रॉडकास्ट लिमिटेड जैसे संस्थानों में भी लीडरशिप पदों पर रहे हैं।


मनीषा सोलंकी ने भी बदली राह

करीब 11 साल के लंबे कार्यकाल के बाद मनीषा सोलंकी ने इंडिया टुडे समूह से इस्तीफा दे दिया है, जहां वह वाइस प्रेजिडेंट (सेल्स) के पद पर थीं।

मीडिया सेल्स में दो दशक से अधिक अनुभव रखने वाली मनीषा ने Valpro Media Services, United Telelinks, Zee Entertainment Enterprises Limited और Maxus Global जैसे संस्थानों में भी काम किया है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन