युवा पत्रकार सुष्मित सिन्हा TV9 भारतवर्ष से अपनी पारी को विराम देकर इंडिया टीवी ज्वाइन कर रहे हैं।
मुख्य रूप से प्रयागराज के रहने वाले सुष्मित सिन्हा ने TV9 भारतवर्ष में अपने सफर को विराम दे दिया है। सुष्मित सिन्हा अब बतौर सब एडिटर पॉलिटिकल बीट पर इंडिया टीवी में नजर आएंगे।
TV9 से पहले सुष्मित सिन्हा ने टाइम्स नेटवर्क के चैनल टाइम्स नाउ नवभारत में काम किया है। उन्होंने दैनिक जागरण के मीडिया इंस्टीट्यूट से पढ़ाई करने के बाद 2019 से अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत की है।
TV9 भारतवर्ष में सुष्मित सिन्हा ओपिनियन और ब्लॉग सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। यहां वह दिसंबर 2020 से काम कर रहे थे।