Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

सुब्रमण्यम स्वामी के ट्वीट से मचा बवाल; हरदीप पुरी, अनिल अंबानी और मोदी सरकार कठघरे में!

डॉ मुकेश कुमार-

अमेरिका में यौन शोषण और मानव तस्करी के कुख्यात आरोपी जेफ्री एप्स्टीन के 18000 मेल सामने आने से मोदी सरकार मुसीबत में फँस गई है। मेल में प्रधानमंत्री मोदी, उनके मंत्री हरदीप पुरी और उद्योगपति अनिल अंबानी का ज़िक्र है। मोदी के संबंध में प्रत्यक्ष रूप से तो कुछ नहीं कहा गया है मगर हरदीप पुरी और अनिल अंबानी कठघरे में खड़े हो गए हैं।

यूँ तो ये मुद्दा पिछले कुछ दिनों से चल रहा था मगर बीजेपी नेता सुब्रमण्यन स्वामी के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद बवाल मचा हुआ है। स्वामी का कहना है कि मेल के खुलासे से देश की सुरक्षा को ख़तरा पैदा हो गया है क्योंकि अमेरिका भारत को ब्लैकमेल कर सकता है।

स्वामी ने दबाव पड़ने पर ये मेल डिलीट कर दिया मगर उन्होंने ये ज़रूर कहा है कि वे अगले कुछ दिन में हरदीप पुरी के बारे में नए खुलासे करेंगे।

मेल के मुताबिक एपस्टीन ने ट्रम्प के सलाहकार बेन्नन की मीटिंग मोदी के साथ फिक्स करने की बात कही थी। उसमें ये भी कहा गया था कि मोदी की अमेरिका यात्रा का मुख्य एजेंडा इसराइल से हथियारों का सौदा ही है।

मेल से खुलासा हुआ है कि हरदीप पुरी एपस्टीन से कम से कम पाँच बार मिले। उन्होंने उसके साथ ब्रेकफास्ट और लंच भी किया। हालाँकि तब वे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में थे। अनिल अंबानी का ज़िक्र इसराइल से हथियारों की डील को लेकर आया है।

बीजेपी ने इन आरोपों को साज़िश बताकर खारिज़ करने की कोशिश की है मगर सवाल उठता है कि सरकार क्यों चुप बैठी है? वह साफ़ तौर पर इंकार क्यों नहीं कर रही कि एप्स्टीन से उसका कोई लेना देना नहीं था? क्या उसे डर है कि एपस्टीन की फाइलें रिलीज़ होने के बाद ऐसा कुछ सामने आ सकता है जो उसके लिए और भी विस्फोटक साबित होगा…..

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन