Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

स्वाति मालिवाल केस में Fake वीडियो पोस्ट करने वाला किस परिवार का सदस्य है? देखें

खुशदीप सहगल-

सोशल मीडिया पर झूठ कैसे फैलाया जाता है. मौकापरस्ती कैसे, कहीं की ईंट कहीं का रोड़ा ले कर भानुमती का कुनबा जोड़ती है उसका सबूत नीचे दे रहा हूं. ये वीडियो से लिया स्क्रीनशॉट है.

ये वीडियो कुछ दिन पहले दिल्ली के तीस हजारी परिसर में फैमिली मामलों में मध्यस्थता करने वाले कोर्ट के बाहर का है. जहां कोई परिवार अपने मामले को सुलझाने पहुंचा था और आपस में ही भिड़ गया.

अब कुछ शातिरों का दिमाग चला और उन्होंने इस वीडियो को 13 मई को दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास पर आप सांसद स्वाती मालीवाल से अभद्रता वाली घटना से जोड़ कर सोशल मीडिया पर फैलाना शुरू कर दिया. एक ट्वीट की बानगी देखिए कैसे उसमें दिमागी घोड़े दौड़ाए गए हैं. उपरोक्त वीडियो के साथ भ्रामक ट्वीट करने वाले हैंडल पर ब्लू टिक है, इसका नाम देखिए और ये भी देखिए इसने खुद को किस का परिवार बता रखा है.

वाट्सएप या सोशल मीडिया पर कुछ भी मिले तो उस पर आंख मूंद भरोसा कर आगे फारवर्ड की भूल मत कीजिए, वरना आप भी किसी दिन मुसीबत में पड़ सकते हैं. तब ये तर्क नहीं चलेगा हमें तो वाट्सएप पर मिला था.

सही तथ्य के साथ वीडियो वाला ट्वीट नीचे देखें…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन