Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

टीवी एंकर स्वाति श्रीवास्तव अब ‘आज की खबर’ चैनल से जुड़ीं

पत्रकारिता जगत में अपनी बेबाक एंकरिंग और निर्भीक पत्रकारिता के लिए जानी जाने वाली स्वाति श्रीवास्तव अब देश के उभरते न्यूज़ प्लेटफॉर्म “आज की खबर” से जुड़ गई हैं। स्वाति बीते 12 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय हैं और अपनी मेहनत व निष्पक्ष पत्रकारिता के दम पर दर्शकों के बीच खास जगह बना चुकी हैं।

स्वाति ने अपने करियर की शुरुआत Sea News से की थी। इसके बाद उन्होंने K News और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित चैनलों में काम करते हुए अपनी एंकरिंग और निर्भीक कार्यशैली से अलग पहचान बनाई। अब वे आज की खबर चैनल का हिस्सा बनकर नई शुरुआत कर रही हैं।

स्वाति श्रीवास्तव को मीडिया जगत में एक निर्भीक, संवेदनशील और प्रोफेशनल एंकर के रूप में जाना जाता है, जो हर मुद्दे को सटीक तथ्यों और जिम्मेदारी के साथ दर्शकों तक पहुँचाने में विश्वास रखती हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन