Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

सिरप हो या भगदड़ : बीजेपी सरकार में 100-50 मौतें सामान्य सी बात है!

सलीम अख्तर सिद्दीकी-

जहरीला कफ सिरप पीने से 23 बच्चों की मौत हो गई। इन मौतों से सरकारें गिर जानी चाहिए थीं, सिस्टम हिल जाना चाहिए था, लेकिन किसी को कोई फर्क नहीं पड़ा। ऐसा लगा जैसे 23 बच्चों की मौत एक बहुत ही सामान्य बात है।

वैसे देश में ऐसी मौतें सामान्य हो चुकी हैं। असामान्य है किसी सीजेआई का कथित रूप से धर्म पर टिप्पणी कर देना। इससे भावनाएं इतनी आहत हो जाती हैं कि एक वकील सीजेआई के साथ अभद्रता कर देता है।

यह खबर 23 बच्चों की मौत की खबर से बड़ी बन जाती है। 23 बच्चों की मौत पर गोदी मीडिया में कोई डिबेट नहीं, सरकारों से कोई सवाल नहीं। सीजेआई के साथ अभद्रता करने वाले वकील से गोदी मीडिया बाइट लेने में मसरूफ हो जाता है।

एक गुनहगार को हीरो की तरह पेश किया जाने लगता है। गोदी मीडिया रोज कीर्तिमान बना रहा है। उसकी विश्वसनीयता माइनस जीरो हो चुकी है।

जिस देश में जहरीला कफ सिरप पीने से 23 बच्चों की मौत सामान्य घटना हो, वह देश संवेदनहीन हो चुका है। उसकी आत्मा मर चुकी है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन