Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार से 9 घंटे से ज्यादा पूछताछ; यशराज, सोनी, सारेगामा और यूनिवर्सल म्यूज़िक पर भी ED का छापा

नई दिल्ली / मुंबई। संगीत उद्योग में रॉयल्टी बकाया से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने टी-सीरीज़ के चेयरमैन और एमडी भूषण कुमार से शनिवार को नौ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने भूषण कुमार को रविवार को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया है।

यह मामला कलाकारों द्वारा कॉपीराइट कानून के तहत दर्ज कराई गई एफआईआर से जुड़ा है, जिसमें संगीत कंपनियों पर रॉयल्टी का हिस्सा न देने का आरोप लगाया गया है। ईडी ने हाल ही में मुंबई, दिल्ली, नोएडा और कोलकाता स्थित कई नामी संगीत कंपनियों — टी-सीरीज़, यशराज म्यूज़िक, सोनी म्यूज़िक, सारेगामा और यूनिवर्सल म्यूज़िक — के दफ्तरों पर छापेमारी की थी।

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि कॉपीराइट एक्ट की धारा 18 और 19 में संशोधन के बाद भी कलाकारों को संगीत कंपनियों द्वारा एकत्र की गई रॉयल्टी में बराबर का हिस्सा नहीं दिया गया। इन्हीं शिकायतों के आधार पर ईडी ने धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत जांच शुरू की है।

क्या मिला ईडी को सबूतों में?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जांच एजेंसी को टी-सीरीज़ से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं, जिनमें रॉयल्टी भुगतान में गड़बड़ियों के संकेत मिले हैं। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर भूषण कुमार को पहले तलब किया गया।

ईडी अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि रॉयल्टी से प्राप्त राशि का क्या हिस्सा कलाकारों तक पहुंचा और क्या इस राशि को किसी अन्य माध्यम से डायवर्ट किया गया।

सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में अन्य संगीत कंपनियों के अधिकारियों से भी पूछताछ की जा सकती है।


वहीं, दूसरी तरफ.. प्रवर्तन निदेशालय (ED) की पूछताछ और रॉयल्टी घोटाले के छापों के बीच टी-सीरीज़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर केंद्रित गाना “Modi Hai To Mumkin Hai” रिलीज़ किया है।

यह गाना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। कांग्रेस की केरल इकाई ने एक्स (Twitter) पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा—

हिंदी में मतलब – “ED की कार्रवाई के बीच T-Series का ‘Modi Hai To Mumkin Hai’ गाना रिलीज़, कांग्रेस बोली— मोदी से कारोबार बचाने की आखिरी कोशिश!”

कांग्रेस की इस टिप्पणी के बाद राजनीतिक हलकों में बहस छिड़ गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि ईडी की कार्रवाई के तुरंत बाद ऐसा प्रचार गीत जारी करना सत्ता के दबाव में की गई ‘इमेज वॉशिंग’ की कोशिश लगता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन