Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

ताज प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार मनोज मिश्रा की अध्यक्ष पद पर ताजपोशी, देखें तस्वीरें

मनोज मिश्रा-

ताज प्रेस क्लब अध्यक्ष पद पर विजयी बनने पर आभार संदेश-

ताज प्रेस क्लब के सभी सदस्यों का हृदय से आभार, जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताते हुए अध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी सौंपी। साथियों ने विकास को प्राथमिकता दी और पत्रकारों की बेहतरी के लिए मेरे संकल्प का समर्थन किया — इसके लिए मैं आप सबका दिल से धन्यवाद करता हूँ।

धनतेरस के शुभ दिन मिली यह ऐतिहासिक जीत मेरे लिए गर्व का क्षण है। इस विजयी यात्रा को सफल बनाने में सभी पत्रकार साथियों ने जो एकजुटता और सहयोग दिखाया, वह वाकई प्रेरणादायक है।

यह जीत सिर्फ मेरी नहीं, पूरे प्रेस क्लब परिवार की जीत है। यह मेरे लिए भी एक हैट्रिक विजय है —

  • वर्ष 2008 में उपाध्यक्ष,
  • 2022 में वरिष्ठ उपाध्यक्ष,

और अब 2025 में अध्यक्ष के रूप में आप सबका प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। इससे पहले, आगरा कॉलेज छात्र संघ के सचिव पद पर भी जीत दर्ज कर मैंने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की थी।

मैं वचन देता हूँ कि प्रेस क्लब को नई दिशा देने, पारदर्शिता बढ़ाने और पत्रकारों के अधिकारों व सुविधाओं के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करता रहूँगा।

मेरी नई टीम की ओर से भी सभी सदस्यों का हार्दिक आभार और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन