Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

प्रेस वार्ता में महिला पत्रकारों की नो एंट्री पर तालिबान ने दी सफाई!

पुष्प रंजन-

देखिये, झुका दिया तालिबान को देश की महिला शक्ति ने. तालिबान की सफाई, “तकनीकी चूक थी. भविष्य में बुलाएँगे महिला पत्रकारों को भी.”

तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने अपनी सफाई में कहा,’महिलाओं के खिलाफ भेदभाव वाली कोई नीति नहीं है। पास की संख्या सीमित थी, कुछ को मिला, कुछ को नहीं मिला। यह एक तकनीकी मामला था और इसे नीतिगत मुद्दे की तरह नहीं देखा जाना चाहिए।’

तालिबान प्रवक्ता का कहना है, ‘ऐसा कुछ भी नहीं है कि महिलाओं को ब्रीफिंग से जानबूझकर बाहर रखा गया। कई पुरुष पत्रकार भी हैं, जिन्हें ब्रीफिंग के लिए पास उपलब्ध नहीं हो पाया।’

सुहैल ने यहां तक कहा है कि काबुल में महिला पत्रकारों से मुत्तकी अपने दफ्तर में मिलते रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘काबुल में मुत्तकी महिलाओं से अपने दफ्तर में लगातार मिलते रहते हैं। मैं भी महिला पत्रकारों को इंटरव्यू देता हूं।’

तालिबान के प्रवक्ता ने कहा कि भविष्य में भारत यात्रा के दौरान महिला पत्रकारों को भी प्रेस वार्ताओं में बुलाया जाएगा। लेकिन, इसके लिए जरूरी होगा कि दोनों प्रतिनिधिमंडलों में अच्छी तरह से तालमेल हो और किसी भी विवाद से बचने के लिए मीडिया के प्रतिनिधियों को पहले से ही सूचना दे दी जाए।

संबंधित खबर…

महिला पत्रकारों को घुसने नहीं दिया; पुरुष पत्रकारों के बहिष्कार की वकालत कर रहे लोग मीडिया के कल्चर को नहीं समझते!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन