Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

भारत24 पर ‘The JC Show’ का मोदी की रूस-आस्ट्रिया यात्रा पर विश्लेषण- तेरे जैसा यार कहां..!

13 जुलाई की शाम को नेशनल हिन्दी न्यूज चैनल भारत24 पर “The JC Show” का प्रसारण हुआ। इस शो में चैनल के सीईओ एंड एडिटर इन चीफ डॉ जगदीश चंद्र ने चैनल की anchors के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रूस-आस्ट्रिया यात्रा पर ‘तेरे जैसा यार कहां..!’ पर आधारित प्रश्नों का विस्तार से जवाब देते हुए वर्तमान राजनैतिक स्थिति का विश्लेषण किया है।

“तेरे जैसा यार कहां..!” शीर्षक से प्रसारित इस कार्यक्रम में 1 घंटे से भी अधिक समय तक डॉ जगदीश चंद्र ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रूस और आस्ट्रिया यात्रा से जुड़े हर पहलू का विश्लेषण किया, पुतिन और मोदी की यारी के मायने बताए तो किस तरह मोदी ने अपने तीसरी बार पीएम बनने का जिक्र किया और पुतिन ने जवाब में क्या कहा इसका बड़ा ही रोचक और दिलचस्प तरीके से विश्लेषण किया गया है, साथ ही किस तरह यूक्रेन युद्ध पर मोदी ने दो टूक नाराजगी जताई और पुतिन-मोदी की पर्सनेलिटी में क्या समानताएं हैं जैसे प्रश्नों का जवाब जगदीश चंद्र ने दिया, इस यात्रा का क्या असर विदेश और भारतीय राजनीति पर हो रहा है या फिर भविष्य में होगा यह भी बताया।

गौरतलब है कि द जेसी शो की लोकप्रियता दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है, पिछली बार द जेसी शो ने 7 करोड़ से ज्यादा सोशल मीडिया पर रीच ली थी, जगदीश चंद्र की 7 भविष्यवाणियां किस तरह सच साबित हुई जो कि उन्होंने पिछले जेसी शो के दौरान की थी वह भी काफी वायरल है शायद इसीलिए जगदीश चंद्र को द मैन ऑफ प्रिडिक्शन भी कहा जाने लगा है।

देखें शो…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन