Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

iTV नेटवर्क के The Sunday Guardian को चुना गया साल 2023 का बेस्ट अंग्रेजी अख़बार

अंग्रेजी अखबार ‘द संडे गार्जियन’ को साल 2023 का बेस्ट इंग्लिश न्यूजपेपर चुना गया है. अखबार को ‘द न्यूजपेपर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया’ की तरफ से सेलेक्ट किया गया है.

NDMC कन्वेंशन सेंटर में किए गये आयोजन के दौरान सेंट्रल मिनिस्टर वी के सिंह ने अखबार की संपादक जोयिता बासु को अवार्ड देकर सम्मानित किया. इस दौरान न्यूजपेपर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव विपिन गौड़ और ‘AAFT’ के चांसलर संदीप मारवाह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.

इस सिलसिले में iTV Foundation की चेरपर्सन ऐश्वर्या पंडित शर्मा ने कहा कि, ‘यह सम्मान हमारी प्रोडक्शन टीम, प्रीप्रेस और संपादकीय टीम के लिए गर्व का क्षण है. हम अपने पाठकों को बेहतरीन और सर्वोत्तम कंटेंट देने के लिए प्रतिबद्ध हैं.’

अखबार की एडिटर जोयिता बासु का कहना था कि, ‘The SundayGuardian को साल 2023 का सर्वश्रेष्ठ अखबार चुनने के लिए हम न्यूजपेपर्स ऑफ इंडिया का धन्यवाद करते हैं. यह अखबार के लिए की जा रही सार्थक पत्रकारिता को मान्यता मिलने जैसा है. हम पाठकों तमाम एक्सक्लूसिव कंटेंट देते हैं, जो इसकी बड़ी विशेषता है. हमारे रिपोर्टर्स खबरों की कवरेज से कहीं आगे बढ़कर सर्वश्रेष्ठ पत्रकारों में से हैं.’

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन