Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

यूपी में इन जातियों ने BJP से बगावत कर दी है!

अनिल यादव-

ब इलेक्शन की तारीखों की घोषणा हुई तो सरकार के प्रचार तंत्र और जनता की खामोशी की वजह से मुझे भी ये भ्रम हो गया था, कि नरेंद्र मोदी जीत की हैट्रिक लगाते हुए 300 Plus सीट हासिल कर लेंगे.

लेकिन पिछले एक महीने से भी अधिक समय से प्रदेश के दर्जनों जिलों का भ्रमण करने के बाद पूरी जिम्मेदारी से कहता हूं, UP में चुनाव और माहौल पूरी तरह बदल चुका है. चुनाव की कमान पूरी तरह जनता ने अपने हाथ में ले ली है. जो पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग दस साल से मोदी और BJP की सबसे बड़ी ताकत थी, अब उसने बगावत कर दी है.

शाक्य, सैनी, कुशवाहा, मौर्या, पाल, प्रजापति, नाई, कुम्हार, बिंद, लोधी, पटेल, केवट, मल्लाह एक मुश्त अब बदलाव की बात कर रहे हैं, और India गठबंधन के साथ इस चुनाव में खड़े हो गए हैं.

दलितों में पासी समाज तो बीते विधानसभा चुनाव से ही गठबंधन के साथ था, लेकिन जब से BJP नेताओं ने चार सौ पार और संविधान बदलने की बात की है, जागरूक जाटव समाज भी दलीय प्रतिबद्धता की सीमाओं को लांघ कर रणनीतिक वोटिंग कर रहा है. यानि की BJP को जो हराएगा, जाटव समाज उसी को वोट दे रहा है.

चुनाव की घोषणा के दिन तक मेरा अनुमान था कि BJP 50 से 55 सीट UP में हासिल कर लेगी.

लेकिन तीन चरणों की वोटिंग के बाद हवा बदल चुकी है. UP में BJP अगर 35 सीट भी ला पाई, तो ये किसी चमत्कार से कम नहीं होगा. पूरे भारत की बात करें तो BJP 180 सीट भी क्रॉस नहीं कर रही है.

आज ही मैं मोदी जी को भूतपूर्व प्रधानमंत्री घोषित करता हूं, मेरी भविष्यवाणी पोथी, पत्रा पर आधारित नहीं होती है, वैज्ञानिक पद्धति से यहां सौ फ़ीसदी सटीक भविष्यवाणी की जाती है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन